इस चीज़ के पानी को खाली पेट पीने से मिलते हैं गज़ब के फायदे

0
24

भारतीय घरों में धनिया को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कहीं धनिया के पत्तों की चटनी बनती है, कहीं इसे खुरदरा पीसकर अचार में डाला जाता है तो कहीं पर धनिया के दाने पीसकर मसाला बनाया जाता है। जो लगभग हर सब्जी में डलता है। धनिया के दानों की बात करें तो ये स्वाद में ही अलग नहीं होते बल्कि सेहत को भी इनसे अनेक फायदे मिलते हैं। अब यहाँ जानेंगे धनिया के दानों का पानी बनाने का तरीका और इस पानी को पीने के फायदों के बारे में…

इम्युनिटी होती मजबूत
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया के दाने आपको कई रोगों से बचाते हैं। इन दानों का पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

वजन घटाने के लिए
रोज़ सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने पर वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इस पानी को पीने पर पाचन में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है। साथ ही धनिया का पानी डिटॉक्स वॉटर की तरह असर दिखाता है। इसीलिए मोटापा कम करने के लिए रोज़ सुबह धनिया का पानी पी सकते हैं।

आँखों के लिए फायदेमंद
धनिया में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आँखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं। आँखों के स्वास्थ्य के लिए रोज़ाना धनिया का पानी पी सकते हैं।

बालों को बनाता मजबूत
धनिया कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के और अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। सुबह धनिये का पानी पीने से बालों का झडऩा और टूटना कम हो सकता है। इसके अलावा, आप धनिये का तेल या हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूरिक एसिड करे कम
यूरिक एसिड कम करने के लिए भी धनिया का पानी पिया जा सकता है। इस पानी को पीने पर शरीर से टॉक्सिन और यूरिक एसिड फ्लश होकर बाहर निकल जाते हैं। सब्जी या रायता बनाने में आप धनिया के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों के लिए फायदेमंद
गर्मियों के मौसम में शरीर को ताज़गी और ठंडक की ज़रूरत होती है, खासतौर से लू और गर्माहट से बचने के लिए, ऐसे में धनिया का पानी पीना फायदेमंद साबित होता है।

एसिडिटी के लिए फायदेमंद
धनिया पानी एसिडिटी या अम्लता को कम करने में बहुत फायदेमंद साबित होता है। धनिये में मौजूद गुण पेट की अम्लता को कम करने में मदद करते हैं। धनिया पानी पीने से पेट में एसिड का स्तर कम होता है और इससे एसिडिटी से होने वाली जलन और दर्द भी कम हो जाते हैं। धनिये के बीजों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो एसिडिटी के कारण होने वाली परेशनी को कम करते हैं। सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से पेट संबंधी तकलीफों में राहत मिल सकती है।

कब्ज को करता ठीक
धनिया पानी कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत लाभदायक हो सकता है। धनिये में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन में सुधार करता है। यह आंतों की गति को बढ़ाता है जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। धनिये के बीजों में मौजूद थाइमोल नामक यौगिक पाचन रसों के स्राव को बढ़ाता है जो कब्ज में राहत पहुंचाता है। साथ ही धनिये के पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है जो कब्ज को दूर करने में सहायक होता है।

बॉडी को डिटॉक्स करे
लिवर को साफ रखने और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए धनिया का पानी पीना सबसे सही है। यदि आप किडनी की समस्या से पीडि़त हैं तो रोजाना धनिये का पानी पीना शुरू कर दें, क्योंकि इससे शरीर में मौजूद सभी प्रकार के विषाक्त पदार्थों और रोगाणुओं को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

भारीपन दूर करे और शरीर को ठंडा रखे
अगर ज्य़ादा मसालेदार खाना खाने के बाद भारीपन महसूस कर रही हैं तो दिन में 2-3 बार धनिया पानी पिएं। यह न सिर्फ आपकी ब्लोटिंग को दूर करेगा, बल्कि आपको गर्मियों के दौरान ठंडा भी रखेगा।

याद रखें, धनिये का ज्य़ादा सेवन है हानिकारक
धनिये के बीज के अधिक सेवन से उल्टी, सिरदर्द, दस्त, सूजन, चक्कर आना और गैस जैसे विभिन्न दुष्प्रभाव हो सकते हैं। मधुमेह वाले लोगों को सुबह धनिये का पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि यह उनके रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है और हाइपोग्लाइसीमिया का कारण बन सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें