इंदौर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रेमनगर सेवाकेंद्र द्वारा 89 वी त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव के अंतर्गत महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया गया | कार्यक्रम का विषय था “विष विनाशक है महाशिवरात्रि” | इस अवसर उपस्थित अतिथि –
1. भ्राता श्यामलाल राजदेव (पूर्व पार्षद एवं समाज सेवी)
2. भ्राता नरेश फुन्दवानी (समाजसेवी)
3. बहन कंचन गिदवानी (पार्षद इंदौर प्रेमनगर क्षेत्र)
4. भ्राता आतमजित सिंह मोंगा (अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संघठन )
5. भ्राता घनश्याम मलानी (अध्यक्ष, लडकाना सिन्धु पैलेस)
6. भ्राता महेन्द्रपाल सिंह सलूजा (नगर सुरक्षा समिति प्रमुख सदस्य )
7. बी. के. शशी दीदी जी (संचालिका, प्रेमनगर यूनिट इंदौर)
8. बी. के. यशवनी दीदी (संचालिका , बिजलपुर सेवाकेंद्र एवं उप संचालिका प्रेमनगर यूनिट)
ब्रह्माकुमारी दीदियों ने सभी अतिथियों का स्वागत गुल्दास्ता, पट्टे, से किया |
इस अवसर पर बी. के. शशी दीदी ने शिवरात्रि का अध्यात्मिक रहस्य बताया |
बहन कंचन गिदवानी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था का परिचय अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया
भ्राता श्यामलाल राजदेव ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाये दि एवं संस्था को मानव कल्याण के लिए विश्व शांति की स्थापना में अग्रणी बताया |
भ्राता नरेश फुन्दवानी, भ्राता आतमजित सिंह मोंगा, भ्राता घनश्याम मलानी ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनायें दी |
बी.के यश्वनी दीदी ने राजयोग अनुभूति करवाई |





