जयपुर- बापू नगर,राजस्थान : रक्षाबंधन का पावन त्यौहार जयपुर बापू नगर सेवा केंद्र के नजदीक स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रोग्राम में प्रिंसिपल उर्मिला जी सहित अन्य स्टाफ के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सेवा केंद्र की संचालिका बीके जयंती बहन ने रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए सभी टीचर्स को रक्षा सूत्र बांधा। बीके पदमा बहन ने राजयोग मेडिटेशन के द्वारा जीवन को सुख शांति से भरपूर बनाने की प्रेरणा दी। सभी टीचर्स रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को जान अति प्रसन्न हुए।
शहीद लेफ्टिनेंट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन का पावन त्यौहार
RELATED ARTICLES








