बीदर,कर्नाटक: शिवशक्ति भवन रामपुरे कॉलोनी में स्थित उद्यान के विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी बी के सुनंदा दीदी तथा बुडा अध्यक्ष भ्राता बसवराज जाबशेट्टी के शुभ हस्तों से भूमि पूजन किया गया।
बुडा अध्यक्ष भ्राता बसवराज जाबशेट्टी – ने शांति और सद्भाव लाकर समाज की बेहतरी के लिए ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा उद्यान के विकास और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु BUDA की तरफ से हर प्रकार से आर्थिक सहायता की जायेगी। यह उद्यान यहाँ आनेवाले हर व्यक्ति के लिए शांति, सौहार्द एवं आनंद का स्थान बनेगा। इस स्थान पर समाज के उन्नति के लिए विभिन्न एक्विटीज का आयोजन होता रहेगा।
कार्यक्रम के बाद सभी महानुभावों का सेवाकेन्द्र पर स्वागत किया गया।
सेवाकेन्द्र संचालिका राजयोगिनी बी के सुनंदा दीदी ने उपस्थित सभी मान्यवर अतिथियों को ब्रह्मा कुमारिज् द्वारा की जा रही सेवाओं से अवगत कराया, परमात्म का दिव्य सन्देश दिया और उद्यान के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी। सभी को विद्यालय की तरफ से ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान भ्राता धनराज हंगरगी, उपाध्यक्ष सी.एम.सी.बीदर, भ्राता प्रभुशेट्टी.एम., सी.एम.सी. पार्षद बीदर, भ्राता प्रशांत डोड्डी सी.एम.सी. पार्षद बीदर, भ्राता जय गोपाल
आयुक्त बुडा बीदर, भ्राता जगन्नाथ हट्टी पूर्व प्राचार्य, बी.एड. कॉलेज, बीदर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।








