मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।अलीराजपुर: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में तनाव मुक्त कार्यशाला का आयोजन

अलीराजपुर: ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में तनाव मुक्त कार्यशाला का आयोजन

हमारा मनोबल शक्तिशाली तो परिस्थितियों खेल लगती है ।

मेडिटेशन से हमारा निर्णय शक्ति  तीक्ष्ण बनती है  कार्य सफल होता है।

जिला कलेक्टर कार्यालयम में जिले के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।

अलीराजपुर,मध्य प्रदेश। वर्तमान समय मन का नकारात्मक ,कमजोर होने के कारण मनोबल सभी का शक्तिहीन हो चुका जिसके कारण छोटी-छोटी परिस्थितियों तनाव पैदा कर रही है। तनाव का कारण हमारी सोच, हमारे विचार हमारे दृष्टिकोण है।  अगर हम सोच को शक्तिशाली रखें तो परिस्थितियों आपको खेल लगने लगेगी ।सकारात्मक सोच, मेडिटेशन हमारे मन को ऊर्जा प्रदान करता है ,मनोबल को बढ़ाता है। हमारी निर्णय शक्ति  तीक्ष्ण होती जाती है जिससे हम विषम परिस्थितियों में सही निर्णय ले सकते हैं । भय ,चिंता, डर के कारण हमारा निर्णय हमें खतरे में डाल सकता है। राजयोग मेडिटेशन के प्रयोग से हमारी बुद्धि दिव्य बनती है, मन शांत रहने लगता है जिससे जीवन में हर करम में सफलता मिलने लगती है। यह विचार इंदौर से पधारे तनाव मुक्त जीवन की विशेषज्ञ ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने जिला कलेक्टर कार्यालय में अलीराजपुर जिले के सभी अधिकारियों के लिए तनाव मुक्त कार्यशाला में संबोधित करते हुए बताया कि  आज हमारे कर्म में परफेक्शंस नहीं है इसीलिए वह कर्म हमें भय तनाव पैदा कर रहा है। कर्मों में परफेक्शंस आता है राजयोग से ।राजयोग हमारी आत्मा को दिव्य बनाता है राजयोग के अभ्यास से हम शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में माधुरी बहन ने बताया की ब्रह्माकुमारी संस्थान विगत 90 वर्षों से समाज में एकता, प्रेम, शांति ,सद्भावना कायम करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य करता आ रहा है। इसकी शिक्षाएं मानव मात्र के लिए सभी को निशुल्क प्रदान की जाती है ।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट करते हुए भ्राता सखाराम यादव एसडीएम चंद्रशेखर आजाद नगर ने बताया कि राजयोग से हमारे जीवन में परिवर्तन आता है। हमारा मन शक्तिशाली बनता है और मन से जीवन बनता है। जिस तरह से शरीर के लिए भोजन आवश्यक है इसी तरह से मन को शक्तिशाली बनाने के लिए मेडिटेशन आवश्यक है। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्मा कुमार अर्जुन भाई ने भगवान मेरे साथ है तो डरने की क्या बात है सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिले के समस्त अधिकारी व जिला कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments