रीवा,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रीवा के द्वारा संभाग आयुक्त रीवा एवं जिला प्रशासन तथा डीन मेडिकल कॉलेज रीवा के सहयोग के द्वारा एसएस मेडिकल कॉलेज रीवा में एक नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नर्सिंग महाविद्यालय रीवा के प्राचार्य डॉ प्रवीण पटेल तथा समस्त कॉलेज के प्रोफेसर एवं छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान रीवा की ओर से नशा मुक्त भारत के क्षेत्रीय संयोजक राजयोगी बी के प्रकाश ,बीके नेहा बहन जी, बी के गीता बहन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।इस अवसर पर सभी छात्राओं व उपस्थित स्टाफ ने शपथ ली कि हम सभी नशा मुक्त भारत बनाने में ,लोगों को जागरूक करने में अपना पूरा-पूरा योगदान देंगे।। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा को *केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए एक* *आपसी समझौता किया* हुआ है जिसके तहत संपूर्ण भारतवर्ष में ब्रह्माकुमारीज संस्थान पूरे देश को नशा मुक्त बनाने हेतु जन जागरूकता का कार्यक्रम करके भारत को नशा मुक्त बनाने में अपनी उल्लेखनीय भूमिका का निर्माण करेंगे।







