मुख पृष्ठराज्यराजस्थानझालावाड़: 5 फुट का इंसान 2 इंच की बुद्धि के गुलाम बन...

झालावाड़: 5 फुट का इंसान 2 इंच की बुद्धि के गुलाम बन गया नशा एक अभिशाप – नेहा दीदी 

झालावाड़ ,राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,द्वारा  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर झालावाड़, मे 31 मई शनिवार को सुबह बस स्टेशन पर नशा मुक्ति की आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन झालावाड़, बस स्टेशन पर किया गया। इस मौके पर लोगों को नशा छोड़ने का संदेश देने के उद्देश्य से जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्ति नाटक का आयोजन किया गया।जहां नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया ।बी.के नेहा दीदी ने बताया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल विंग द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में तम्बाकू निषेध दिवस पर  अनेकानेक कार्यक्रम किये गए।

नेहा दीदी ने कहा कि व्यसन एक ऐसा मार्ग है जो धीमे जहर की तरह हमारे शरीर को नष्ट करता है। तंबाकू के सेवन से हमारा शरीर तो नष्ट होता ही है, बल्कि हमारा घर परिवार भी पीड़ित होता है उन्होंने कहा की भारतवर्ष में 3000 से 3500 के बीच प्रतिदिन लोगों की मृत्यु होती है, जिसका एकमात्र कारण है, तंबाकू का सेवन, धुएँ सहित या धुएँ रहित। उन्होंने स्पष्ट किया धूम्रपान का हमारे फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। 90% फेफड़े का कैंसर मुंह का कैंसर तम्बाकू के कारण होता है, तंबाकू खाने से न केवल व्यक्ति पर उसका प्रभाव पड़ता है बल्कि उसके परिवार पर भी उसका अत्यधिक प्रभाव पड़ता है जिससे परिवार की खुशियां, शांति, सुख सब कुछ नष्ट हो जाता है।इसलिए इसके सेवन से दूर रहें एवम अन्य आस-पास के नागरिकों को भी जागरूक करें ।

दीदी ने बताया की किशोरावस्था में ही पहली बार व्यसन का प्रयोग अपने किसी मित्र के प्रभाव में आकर किया तथा सारी उम्र के लिए व्यसनी बन गए। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को इस व्यसन रुपी दलदल से बचाये।

नेहा दीदी ने इससे छुटकारा पाने के लिए राजयोग ध्यान के बारे में बताया और कहा कि राजयोग के द्वारा आप सहज ही इन व्यसनों से छुटकारा पा सकते हैं।साथ ही सभी को नशा छोड़ने के लिए शपथ दिलाई गई।  एवम  बी.के कृष्णा द्वारा नशा मुक्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया गया नहीं जी ने बताया जो व्यसन से दूर हैं, वे अपने आप को मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक तथा बौद्धिक रूप से सदा काल के लिए स्वस्थ रख सकते है, अगर वह राजयोग का नियमित अभ्यास करे।

पुजा गाडिया लौहार ने  नशा मुक्ति पर बहुत सुन्दर गीत के माध्यम से सभी को नशा मुक्त होने का संदेश दिया। इस अवसर पर ललित पहाडिया, प्रभु लाल, निक्की, बंशी लाल, जसवंत, संतुलन लक्की ने सभी को नशा छोडने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments