मुख पृष्ठपर्यावरणउज्जैन: अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्लास्टिक बैग का कम से...

उज्जैन: अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्लास्टिक बैग का कम से कम उपयोग करने का किया प्रण

उज्जैन, मध्य प्रदेश। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज़ के शिव दर्शन धाम में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर अनिल कुमार रावत जी पूर्व रेंजर, डॉ विमल गर्ग , ब्रह्माकुमारी उषा दीदी उज्जैन जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मन्जू दीदी , एवं संस्थान के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी
अनिल कुमार रावतजी पूर्व रेंजर ने बताया कि 100 वर्ष पहले प्रकृति में संतुलन था लेकिन जैसे ही मानव ने विकास के नाम पर प्रकृति में हस्तक्षेप किया, पर्यावरण में संतुलन बिगड़ने लगा जिसका दुष्प्रभाव मानव पर एवं अन्य जीवों पर पड़ रहा है। पेड़ को लगाने से लेकर उसे बड़ा होने तक उसकी उचित देखभाल करने के प्रति जोर देने की भी बात कही।
डॉ विमल गर्ग ने बताया कि पॉलिथीन बायोडिग्रेडेबल पदार्थ नहीं है और यही आज वन्यजीव एवं जलीय जीवों की मौत का कारण बन रहा है। इसकी बजाए कपड़े से बने बैग का उपयोग करने की बात कही।
ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को समझने एवं संयमित जीवन शैली पर जोर दिया। पर्यावरण को ठीक रखने के लिए मानसिक प्रदूषण को भी ठीक करने पर जोर दिया साथ ही दीदी ने सभी से पर्यावरण संरक्षण की लिए प्रतिज्ञा करवायी।
ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने पर्यावरण का यथार्थ रहस्य समझाया और हमारे जीवन में पर्यावरण की महत्व के बारे में बताया।
अंत में पौधारोपण किया गया एवं सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments