आबू रोड राजस्थान। 25 मई 2025 को मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू प्लैनेटेरियम में आयोजित एक विशेष समारोह में चित्रित “महामहिम दीदीजी मुर्मू” को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह इस फिल्म को पिछले छह महीनों में प्राप्त छठा सम्मान है।
इस प्रेरणादायक फिल्म के लेखक एवं निर्देशक बी. के. पम्पोश मिश्रा तथा निर्माता बी. के. प्रभा मिश्रा ने इस रचना को यज्ञ एवं बापदादा को समर्पित किया है।
यह सम्मान संयुक्त प्रशासनिक प्रमुख तथा समिति की सदस्या राजयोगिनी संतोष दीदीजी एवं ब्रम्हाकुमारी सुषमा दीदीजी को भेंट किया गया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 6 जून 2025 को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन ब्रह्माकुमारियों के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।





