चिलचिलाती गर्मी में ठंडक पाने के लिए अधिकतर लोग कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं। इन चीज़ों के सेवन से आपकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। अगर आप गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आपको गन्ने का रस पीना चाहिए।
गन्ने का रस एक नैचुरल ड्रिंक है जिसमें किसी तरह का कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। हालांकि इसमें थोड़ा फैट, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है। गन्ने का रस कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन और पोटैशियम से भरपूर गन्ने का जूस ढेर सारी विटामिन का भी स्रोत है जैसे विटामिन ए,बी1,बी2,बी3 और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हमें और क्या-क्या फायदे मिलते हैं, चलिए जानते हैं –
बॉडी को तुरंत मिलती है एनर्जी – गन्ने का रस स्वादिष्ट होता है और इसे पीने से आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। गर्मियों में पसीना और चिलचिलाती धूप शरीर की सारी ताकत खत्म कर देती है और डिहाइड्रेट कर देती है। गन्ने के जूस में इलेक्ट्रोलाइट्स पोटैशियम मौजूद होता है। इसलिए गन्ने के जूस को पीने से शरीर हाइडे्रट होता है। गन्ने के जूस को स्पोर्ट्स ड्रिंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सरसाइज़ के बाद हो रही थकान को दूर करने के लिए गन्ने के जूस को पिया जा सकता है। ये बॉडी में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। जिससे मसल्स में एनर्जी रिस्टोर होती है।
लिवर की कार्यप्रणाली को बनाता मजबूत – एनसीबीआई पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार गन्ने का रस विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और यह लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने में सहायक है। अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने का रस नेचर में एल्कलाइन होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि पीलिया होने पर गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है।
पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत – अगर आपका पाचन तंत्र कमज़ोर है तो आपको गन्ने का रस पीना चाहिए। गन्ने के रस में मौजूद पोटैशियम पेट में पीएच लेवल को संतुलित करता है। गन्ने का रस पीने से व्यक्ति हाइड्रेटेड रहता है और नियमित मल त्याग में मदद मिलती है। यह पेट के संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।
किडनी हेल्थ के लिए पॉवरफुल ड्रिंक – गन्ने के रस में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है साथ ही इसमें सोडियम भी बहुत कम होता है। इसके अलावा इसमें सैचुरेटेड फैट भी नहीं होता है। गन्ने के जूस को और भी पौष्टिक बनाने के लिए इसमें नींबू और अदरक का जूस और नारियल पानी मिला कर पीने से इसके अद्भुत फायदे मिलते हैं। ये यूरिन को पास करने में मदद करता है।
यही वजह है कि यह किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
गन्ने के रस के नुकसान…
गन्ने का रस पीने से साइड इफेक्ट बहुत कम होते हैं लेकिन फिर भी यह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। गन्ने में पोलीकोसानॉल नामक तत्व होता है और इसके अधिक सेवन से अनिद्रा, पेट खराब, चक्कर आना, सिरदर्द और वजन कम हो सकता है। यह रक्त को पतला भी कर सकता है और रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल को प्रभावित कर सकता है।
डायबिटिक लोगों के लिए ये कोई हेल्दी विकल्प नहीं है। ये शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ाता है। अधिक कैलोरी होने के कारण गन्ने के जूस के अधिक सेवन से वज़न बढऩे का खतरा भी बना रहता है।
जिन लोगों को गन्ने का जूस सूट नहीं करता है उन्हें इससे एलर्जी भी हो सकती है।



