नीलोखेड़ी, हरियाणा : ब्रह्मा कुमारी केंद्र में आज रक्षा बंधन का पावन पर्व बहुत धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बहन पूजा मल्होत्रा डायरेक्टर अयान इंटरनेशनल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया उन्होंने ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बदलते हुए परिवेश में परिवार और समाज में आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है।
ब्रह्मा कुमारी केंद्र की संचालिका ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया तथा उन्होंने रक्षा बंधन के पर्व के बारे में भी बताया कि रक्षा बंधन एक अनोखा पर्व ही नहीं ,भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला, अनेक आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकाशित करने वाला और भाई बहन के वैश्विक रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला पर्व है।
सेंटर की संचालिका बीके संगीत दीदी ने अपने वक्तव्य में कहा की रक्षा सूत्र बांधने से पूर्व बहन , भाई के माथे पर तिलक लगाती है जो शुद्ध ,शीतल सुगंधित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।तिलक राइट हैंड से किया जाता है तथा राखी भी राइट हैंड में बांधी जाती है यह विधि हमे प्रेरणा देती है कि हम सदा सकारात्मक चिंतन करते हुए श्रेष्ठ करम करें।
कलाई में बांधी हुई राखी में पांच सूत्र समाए हुए है, स्नेह सूत्र, रक्षासूत्र, ईश्वरीय सूत्र, परिवर्तन सूत्र, पवित्रता सूत्र।
इस कार्यक्रम में मंच का संचालन बीके बहन रेणु संचालिका सेंटर घरौंदा ने किया उन्होंने ने भी आए हुए भाई बहनो को रक्षा बंधन के पर्व की शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने आए हुए भाइयों को अपनी बहनों के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। ओर कहा कि आज बहनों को ही नहीं भाइयों को भी रक्षा की जरूरत है।
राजयोगिनी बीके प्रेम डायरेक्टर, ब्रह्मा कुमारी सेंटर्स करनाल जोन ने रक्षा बंधन के बारे में अपने संबोधन में कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन के रिश्ते तक समित नहीं है बल्कि यह पवित्रता, आत्मिक प्रेम, विश्वास और एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है उन्होंने कहा कि राखी के धागे हमें अपने जीवन में बुराइयों से दूर रहने तथा संस्कार ,संस्कृत जीवन जीने की प्रेरणा देता है। अंत में उन्होंने आए हुए भाई बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं और राखी के उपलक्ष्य में माउंट आबू से आए हुए पत्र को पढ़कर सुनाया।
इस कार्यक्रम में नीलोखेड़ी के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया बहन सनमीत कौर आहूजा ,chairperson
राजेश शर्मा नॉमिनेटेड मेंबर, म्युनिसिपल कमेटी, भाई ईश चोपड़ा नॉमिनेटेड मेंबर,म्युनिसिपल कमेटी, भाई सतीश पुनहानी जी, बहन बलजिंदर कौर, भाई नारायणदास वर्मा जी, भाई वरिंदर वर्मा, तथा इस कार्यक्रम में पत्रकार भाइयों का विशेष सहयोग रहा, भाई प्रदीप मेहता, सतीश जोशी, पवन वर्मा,धीरज शर्मा, किशोर कुमार , इसके बाद आए हुए सभी भाई बहनों को राखी बांधी गईं और ब्लेसिंग कार्ड और टोली दी गई , आए हुए सभी भाई बहनों के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई थी।
सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। राजेश भाई,ईश चोपड़ा, तथा सतीश पुनहानी जी ने आए हुए भाई बहनों को रक्षा बंधन के पर्व की शुभकामनाएं दी ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके सुमन बहन , सुनीता बहन , ललिता बहन, विवेक भाई ,हेमंत भाई, जोगिंदर भाई, अमित भाई, आदि का अथक सहयोग रहा।





