मुख पृष्ठसमाचारमानवता का संरक्षक विषय पर हुआ कार्यक्रम

मानवता का संरक्षक विषय पर हुआ कार्यक्रम

बिजावर,मध्य प्रदेश। मानवता का संरक्षक विषय पर हुआ कार्यक्रम का सफल आयोजन ।ब्रह्माकुमारी विद्यालय बिजावर में शिव सिटी कॉलोनी आशीर्वाद भवन में विशाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
बीके भाई बहनों सहित कुशवाहा समाज के भाई बहनों ने कार्यक्रम का लाभ लिया। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष में घर-घर तिरंगा एवं कल्पतरु अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। जिसमें बिजावर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक रघु केसरी जी , एवं कुशवाहा समाज के उपाध्यक्ष भ्राता चिंतामन कुशवाहा जी सहित सभी बी के भाई बहन रहे उपस्थित।

छतरपुर जिले की क्षेत्रीय निर्देशिका आदरणीय शैलजा बहन जी जिनकी सानिध्य में कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने रक्षाबंधन का अध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहां कि रक्षाबंधन का त्यौहार परमात्म प्रेम का त्यौहार है। परमात्मा ही परम रक्षक है। वह जब इस संसार में आते हैं तो मनुष्य आत्माओं को पावन बनाते हैं। भक्ति में भक्त भगवान को पुकारते हैं तो कहते हैं  पतित पावन आओ इस संसार के अंदर जो आत्मा परमात्मा के रक्षा सूत्र में बंध जाती हैं वह परमात्म प्यार के पात्र बन जाती है। रक्षाबंधन पवित्र संबंध का त्यौहार है तो ईश्वर के साथ हमारा सबसे पवित्र संबंध है इसीलिए भक्ति में गाते हैं तुम ही हो माता पिता तुम ही हो सखा और बंधु ही कहते जिस प्रकार महाभारत में उदाहरण मैं बताते हैं की द्रौपदी की रक्षा भगवान ने की क्योंकि द्रौपदी ने श्रीकृष्ण को सखा रूप में देखा जब श्री कृष्ण को कुछ हुआ तो द्रोपदी ने साड़ी का पल्लू फाड़ कर बांध दिया तो श्रीकृष्ण भी ऋणी हो गया और जब चीर हरण हुआ तब भगवान ने उसके चीर पूरे  कीए भगवान ने इतनी साड़ियां पहना दी जो कोई भी उसका वस्त्र हरण कर ही नहीं पाया। सेवा केंद्र प्रभारी प्रीति बहन जी ने सभी का धन्यवाद किया। साथ ही परमात्म रक्षा सूत्र बंधवा कर पवित्र रहने का संकल्प लिया अंत में सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments