मुख पृष्ठराज्यराजस्थानसादुलगंज : जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक झाँकी सजाई गई - महाराजा...

सादुलगंज : जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक झाँकी सजाई गई – महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति व संभागीय आयुक्त ने किया शुभारम्भ

सादुलगंज,राजस्थान। -ब्रह्माकुमारीज सेवाकेद्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मनमोहक चैतन्य झांकियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भ्राता श्री मनोज दीक्षित कुलपति,महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय,श्री विश्राम मीणा संभागीय आयुक्त बीकानेर,बहन सुमन छाजेड़,बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष,बीकानेर ब्रह्माकुमारीज संभाग प्रभारी राजयोगिनी कमल बहन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही चैतन्य झांकियां श्रीकृष्ण के विभिन्न जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण कर रही थीं। झांकियों में शेषनाग ,पुष्पक विमान, गोवर्धन पर्वत,गोकुल के बाल कृष्ण ,विश्व ग्लोब पर विराजमान, श्रीकृष्ण झूला झूलते हुए, रासमंडल की झांकियों की सजीवता और सौंदर्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध लोगो सहित हज़ारों श्रद्धालुओं ने झांकियों का दर्शन किया और कार्यक्रम की सराहना की। सभी ने मिलकर कृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व को अध्यात्मिक वातावरण में मनाया और श्रीकृष्ण के जीवन संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments