मोहिनी दीदी जी ने प्रो. राम शिंदे का माला पहनाकर उन्हे सम्मानित किया
राजयोग के अभ्यास से मिलने वाले फायदों से अवगत कराया
महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे ने पी एम पार्क का अवलोकन किया
आबू रोड, राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज़ की राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में संबोधित करने महाराष्ट्र विधान परिषद के 7वें और वर्तमान अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे ब्रह्माकुमारीज के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहूंचे।
आयोजित राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में देशभर के करीब दो हजार पत्रकारों ने शिरकत की।


सरस्वती भवन जाकर महाराष्ट्र विधान परिषद वर्तमान अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे ने संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी के मोहिनी दीदी जी से मुलाकात की। मोहिनी दीदी ने उन्हे नियमित राजयोग के अभ्यास से मिलने वाले फायदों से अवगत कराकर नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी।
राजयोगिनी बी के मोहिनी दीदी जी ने प्रो. राम शिंदे का माला पहनाकर उन्हे सम्मानित किया और ईश्वरीय सौगात प्रदान कर तथा परिवार के साथ पुन: मुख्यालय आने का निमंत्रण दिया।


राजयोगिनी बी के मोहिनी दीदी जी ने अहिल्यानगर के कॅार्डिनेटर बी के दीपक हरके को भी माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुंबई ज़ोनल कॅार्डिनेटर ॲाफिस की तरफ से वरिष्ठ राजयोग शिक्षीका बी के वंदना दीदी, सोनई सेवाकेंद्र प्रभारी बी के ऊषा दीदी तथा मीडिया विंग के नॅशनल कॅार्डिनेटर बी के निकुंज उपस्थित थे।



शांतिवन के डायमंड कॅाटेज में मुंबई जोनल कॅार्डिनेटर ॲाफिस की तरफ से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी के वंदना दीदी, सोनई सेवाकेंद्र प्रभारी बी के ऊषा दीदी तथा मीडिया विंग के अहिल्यानगर के कॅार्डिनेटर बी के दीपक हरके ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर ओम शांती मीडिया पत्रिका के सर्क्युलेशन व डाटा मैनेजर बी के दिलीप भाई ने “ओम शांति मीडिया पत्रिका” द्वारा ईश्वरीय सेवाओं से अवगत कराया तथा पांडव भवन के बी के कमलेश भाई उपस्थित थे।
महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे ने पी एम पार्क का अवलोकन किया

महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे ने पी एम पार्क में बने स्टुडिओ जाकर हो रही सेवाओं की जानकारी ली। आर जे श्रीनिधी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे का इंटरव्यू लिया।
स्टुडिओ में बी के बुरहान भाई ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सायन, मुंबई की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी के वंदना दीदी तथा मीडिया विंग के अहिल्यानगर के कॅार्डिनेटर बी के डॅा दीपक हरके उपस्थित थे।






