मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रपुणे-बाणेर: रंगभूमि पर सर्वाधिक नाट्य प्रयोग करने वाले कलाकार प्रशांत दामले को...

पुणे-बाणेर: रंगभूमि पर सर्वाधिक नाट्य प्रयोग करने वाले कलाकार प्रशांत दामले को ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मानित

पुणे-बाणेर, महाराष्ट्र। रंगभूमि पर सर्वाधिक नाट्य प्रयोग करने वाले कलाकार प्रशांत दामले को ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मानित। फिल्म और नाट्य सृजन में लगातार 40 वर्षों तक काम करते हुए रंगभूमि में सर्वाधिक नाटकों में भाग लेने वाले रंगकर्मी प्रशांत दामले के 13333 नाट्य प्रयोग पर बी के डॅा त्रिवेणी, बी के आशा तथा बी के डॅा दीपक हरके ने मिलकर उन्हे सम्मानित किया।
इस अवसर पर बी के डॅा त्रिवेणी ने प्रशांत दामले को संस्था की गतीविधीयो से अवगत कराते हुये उन्हे ईश्वरीय सौगात प्रदान की तथा उन्हे संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माऊंट आबू आने का निमंत्रण दिया।
बालगंधर्व रंगमंदिर पुणे में आयोजित नाटक ‘शिकायला गेलो एक’ (सीखने गया एक) का मंचन प्रशांत दामले के जीवन का 13333वा नाट्य प्रयोग साबित हुआ, जिससे रंगभूमि पर सर्वाधिक नाट्य प्रयोग करने वाले कलाकार के रूप में ‘विक्रमादित्य’ बना दिया। एक दिन में सर्वाधिक नाट्य प्रयोग और एक वर्ष में सर्वाधिक नाट्य प्रयोग जैसे रिकॉर्ड प्रशांत दामले के नाम पहले से ही दर्ज हैं।
प्रशांत दामले के 13333 नाट्य प्रयोग को विश्व रिकॉर्ड के पंजीकरण का प्रमाणपत्र विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की चेयरपर्सन मिस इंडिया डॉ. ईशा अग्रवाल और 184 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय डॉ. दीपक हरके के हाथों बालगंधर्व रंगमंदिर में प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments