उदयपुर, राजस्थान। टाउन हॉल स्थित सुखड़ीआ रंगमंच में ब्रह्माकुमारीज़ उदयपुर सेवाओं की स्वर्ण जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल महामहिम श्री गुलाब चंद जी कटारिया पधारे।

राज्यपाल श्री गुलाब चंद जी कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा की यहाँ के सभी भाई बहने त्याग तपस्या की मूर्ति है, साथ ही उन्होंने बताया की अनुशासन देखना हो तो माउंट आबू ब्रह्माकुमारीज़ में जाकर देखिये। उन्होंने सभी को स्वर्ण जयंती की शुभकामनाये देते हुए कहा की संस्था आगे भी अपनी सेवाओं द्वारा सभी को सुख शांति का मार्गदर्शन कराती रहेगी। एम एल ए. श्री ताराचंद जी जैन ने भी अपनी शुभ कामनाये दी।
राजापार्क सब जोन की सभी वरिष्ठ राजयोगिनी दीदियों का सम्मान समारोह भी रखा गया, जिसमें विशेष राजयोगिनी पूनम दीदी जी राजापार्क सब जोन इंचार्ज ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए 50 वर्षो की सेवाओं का विवरण किया।
माउंट आबू पांडव भवन से वरिष्ठ राजयोगिनी बीके शीलू दीदी ने सभी को एकता एवं विश्वास द्वारा विश्व शांति विषय पर अपना उद्बोधन दिया,एवं स्वर्ण जयंती की शुभकामनाये दी। शांतिवन से डॉ बीके सविता दीदी जी ने विश्व शांति के लिए योग कराया। जोधपुर सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी शील दीदी, फूल दीदी जी ने भी सभी को शुभकामनाएं दी,सीकर से पुष्पा दीदी ने भी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में कैंडल लाइटिंग एवं केक कटिंग भी किया गया । उदयपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रीटा दीदी ने सभी को शुभकामनाएं दी एवं स्वागत किया। एक ब्रह्माकुमारी बहन का समर्पण समारोह भी कराया गया।






