मुख पृष्ठराज्यगुजरातअहमदाबाद : ब्रह्माकुमारीज़ गुजरात के हीरक जयंती अवसर पर भव्य "शांति अनुभूति...

अहमदाबाद : ब्रह्माकुमारीज़ गुजरात के हीरक जयंती अवसर पर भव्य “शांति अनुभूति दिव्य समारोह”-

अहमदाबाद, गुजरात। ब्रह्माकुमारिज़ गुजरात ज़ोन ने रच दिया फिर एक नया विश्व इतिहास… विश्व ध्यान दिवस पर ब्रह्माकुमारीज गुजरात झोन ने, एक साथ, एक समय, एक स्थान पर, एक संकल्प से, शांति दान करने, शांति के प्रकम्पन फैलाने, 60,000 से अधिक लोगो ने किया राजयोग ध्यानाभ्यास….

संगमयुग की पावन वेला में, यज्ञ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से यह दिव्य अनुभूति महोत्सव लिखा गया…..न भूतो…. न भविष्यन्ति……

बापदादा के असीम आशीर्वाद और स्वयं ब्रह्मा बाबा के संकल्पों का बीज है – गुजरात ज़ोन…….
प्यारी आदरणीय सरला दीदी ने अपने दिल से सजाया हुआ है – यह खुशबूदार गुजरात ज़ोन…
वर्तमान नेतृत्व धारी राजयोगिनी भारती दीदी जी के शक्तिशाली संकल्पों से सम्पन्न हुआ…यह शांति अनुभूति दिव्य समारोह…..

गुजरात ज़ोन के सभी सबज़ोन की वरिष्ठ बहनों की अथक मेहनत….एवं सर्व सेवा केंद्र की निमित बहनों का पूरा सपोर्ट, साथ-सहयोग, साथी बहनों का उमंग, सारे गुजरात के सर्व सेंटर के हज़ारों ब्राह्मण भाई-बहनों ने अपने तन, मन और धन को किया समर्पित…. और इस तरह, यह गुजरात ज़ोन का डायमंड ज्युबिली उत्सव – यज्ञा के इतिहास में कभी न भूल पाए ऐसी विरल घटना का साक्षी बन गया, यह ब्राह्मण परिवार, जिन्होंने महोत्सव को अदभुत सफल बना दिया।

शांति अनुभूति दिव्य समारोह के विशेष महानुभाव

  1. आदरणीय जयंती दीदी, सह मुख्य प्रसाशिका, ब्रह्माकुमारीज़ 2. आदरणीय करुणा भाई जी, सेक्रेटरी जनरल, ब्रह्माकुमारीज़3. आदरणीय मृत्यंजय भाई जी, एडिशनल सेक्रटरी, ब्रह्माकुमारीज़4 राजयोगिनी भारती दीदी, गुजरात ज़ोन इन्चार्ज5. ब्र. कु. व दांती बहन, अफ्रीका
    एवं गुजरात की सभी सब ज़ोन इन्चार्ज बहनें
    चलो चले….समारोह के कुछ अलौकिक शानदार दृश्य देखने…
    १. खूबसूरती से सजा हुआ भव्य तासभर विशाल स्टेज
    २. राजदूलारे बच्चों के ग्रुप द्वारा विभिन्न गीत, संगीत, नृत्य और कला के साथ एक अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
    ३. बड़ी विशाल 18 से ज्यादा स्क्रीन पर अद्भुत मनभावन दृश्य
    ४. बैठने की सुंदर नियोजनबद्ध और शिस्तप्रिय व्यवस्था
    ५. विशाल सभा हॉल में सफेद कपड़े पहनने का अनोखा आयोजन
    ६. सभी ब्राह्मण परिवार को थीम बेस मूल्यों से सजे प्रवेशद्वार में तिलक और हीरे-मोती की मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत
    ७. उत्सव में एक यादगार भव्य दीप प्रज्ज्वलन समारोह
    ८. ड्रोन द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा
    ९. मुख्य राजयोग की वंडरफुल अनुभूति और शांति की शक्ति का अद्भुत अवर्णनीय दृश्य
    १०. कमलआसनधारी ६० बहनों का फ़रिश्ते चलन में मंच पर आगमन और दिव्य अनुभूति का दर्शन
    ११. अद्भुत लाइट, साउंड और वीडियोग्राफी का आपसी गजब का पल-पल का सिंक्रोनाइजेशन
    १२. शानदार ढंग से सजाए नए थीम से निर्माण किये ३ (तीन) मुख्य प्रवेशद्वार
    १३. सात मूल्यों के साथ-साथ ७ स्मृति चिन्हों से सजे सप्तरंगी आह्लादक नयनरम्य प्रवेश द्वार
    १४. वरिष्ठ बहनों एवं आमंत्रित महानुभावों के आगमन के लिए अद्भुत हीरे का गेट
    १५. हजारों भाई-बहनों ने चाय की चुस्की का आनंद लिया
    १६ आगमन के समय स्वागत की अनूठी रस्म साथ में प्यारी टोलियां
    १७ ब्रह्मा भोजन की अनोखी खुशबू
    १८ पुरे ग्राउंड एवं आसपास में सिस्टमेटिक सुचारू पार्किंग की व्यवस्था
    १९ डेकोरेटर द्वारा पूरे ग्राउंड में सुंदर फ्लोरिंग और पवेलियन में रेड कार्पेट
    २० 70 देशों में लाइव प्रसारण
    २१. मिडिया का सेलाब उमड़ पड़ा अखबारों के माध्यम से करोडो लोगों को संदेश एवं इंटरनेशनल और नेशनल कई टी.वी. चैनलों द्वारा सुर्खियों में कार्यक्रम की कवरेज
    जिसकी कुछ विशेष तस्वीर झलकियाँ आपको लिए |
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments