रीवा, मध्य प्रदेश । नव वर्ष के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति धाम संस्थान झिरिया रीवा में नव वर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक चेतना, आपसी स्नेह, सद्भाव और समाज को श्रेष्ठ दिशा देने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की विशेष शोभा बढ़ाने हेतु ब्रह्माकुमारी संस्थान भोपाल जोन की नव नियुक्त जोनल डायरेक्टर राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ कार्यक्रम में जिला पंचायत रीवा की अध्यक्ष श्रीमती नीता कॉल, पंचमठ आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी विजय शंकर ब्रह्मचारी, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री के मुख्य निज सचिव श्री राजीव तिवारी, उप मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश सोनी, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग कमलेश सचदेव, उप मुख्यमंत्री के निज सचिव श्री समय लाल पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक सिंह परिहार, पूर्व जनपद अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, लोकतंत्र सेनानी श्री बृहस्पति सिंह, पूर्व सभापति नगर निगम रीवा सतीश सोनी, सहायक परियोजना समन्वयक सोमनाथ कॉल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा कि राजयोग और ईश्वरीय ज्ञान के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन की हर समस्या का समाधान कर सकता है। शांति में स्थित होकर किया गया जीवन ही सच्चा सुख और श्रेष्ठ आचरण की ओर ले जाता है।
उन्होंने कहा कि आज विश्व को सबसे अधिक आवश्यकता आंतरिक शांति और आत्मिक जागृति की है।
स्वामी विजय शंकर ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान मानव को सत्ययुगी संस्कारों की ओर ले जाने का महान कार्य कर रहा है। यदि प्रत्येक व्यक्ति यहां से ज्ञान और योग को अपने जीवन में उतारे, तो समाज स्वतः ही श्रेष्ठ बन सकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कॉल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान करती हैं और उनके परिवार में नशा जैसी बुराइयों का कोई स्थान नहीं है। यह सब परमात्मा की कृपा और अध्यात्म का ही प्रभाव है। उन्होंने कहा कि आज की हर सामाजिक एवं पारिवारिक समस्या का समाधान अध्यात्म में निहित है।
उप मुख्यमंत्री के मुख्य निज सचिव श्री राजीव तिवारी ने कहा कि ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग ध्यान से मानव में देवत्व का प्राकट्य होता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान मानव को देव मानव बनाने का जो दिव्य कार्य कर रहा है, वह न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में अशोक सिंह परिहार, समय लाल पांडे, कमलेश सचदेव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जन-जन के लिए शांतिमय, सुखमय और नशा मुक्त जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडिटेशन बीके विकी लता दीदी द्वारा कराया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से ओत-प्रोत हो गया। सभी अतिथियों का सम्मान राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी द्वारा श्री लक्ष्मी-नारायण के दिव्य चित्र भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर मीसा बंदी एवं लोकतंत्र सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार, गीतकार, समाजसेवी, चिकित्सक एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अध्यात्म ही स्वस्थ, सुखी, नशा मुक्त एवं श्रेष्ठ समाज निर्माण का सशक्त आधार है।
। इस कार्यक्रम में में विशेष रूप से
मीसा वंदी।एवं लोकतंत्र सेनानी श्री बृहस्पति सिंह जी पूर्व जनपद अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह सोमनाथ कॉल ,पत्रकार संतोष नामदेव विंध्य के लोकप्रिय गीतकार नीलेश श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किया।
विशेष रूप से हिंदू धर्म परिषद के संरक्षक अवधेश श्रीवास्तव , आशीष खरे ,डॉक्टर अमित द्विवेदी ने सभी का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित में विशेष नागरिकों में ओम प्रकाश द्विवेदी, समाजसेवी अरुणेंद्र तिवारी, सरोज द्विवेदी, सुरेश कुमार एडवोकेट, नीलेश श्रीवास्तव, ,, उमेश कुमार सेन, संजय सेन,डॉ अनिल कुमार, द्विवेदी, संजीव श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव , लवकुश पांडेय, ओम प्रकाश द्विवेदी, सरोज द्विवेदी,ऋषिकेश चौधरी, चन्द्र मोहन खत्री,, अनिमेष द्विवेदी सोनू कुशवाह बी के उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा हार्दिक द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम में राजयोग मेडिटेशन बीके लता दीदी ने कराया और सभी का श्री लक्ष्मी नारायण का दिव्य चित्र सुंदर सौगात भेंट करके सम्मान राजयोगिनी दीदी निर्मला दीदी ने किया । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नशा मुक्त रीवा बनाने की रीवा कौन नशा मुक्त बनाने का सभी ने स्पष्ट रूप से संकल्प लिया और कहा अपनी अपनी ओर से हम प्रयास करते हुए अपने जिले को नशा मुक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन बीके प्रकाश भाई एवं आभार प्रदर्शन नीलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।









