दिल्ली-हरी नगर। नववर्ष के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों से संवाद एवं संपर्क किया गया। इस क्रम में ब्रह्माकुमारीज़ हरिनगर सेवाकेंद्र की मीडिया कोऑर्डिनेटर सिस्टर बीके ज्योति ने विभिन्न राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों एवं संपादकों से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।
टाइम्स ग्रुप से Times Now Navabharat की एंकर श्वेता श्रीवास्तव एवं श्वेता भट्टाचार्य तथा Times of India – Speaking Tree के एडिटर दिलीप लाल से मुलाकात की गई। इसके पश्चात इंडिया टुडे ग्रुप से आजतक के सीनियर एंकर सईद अंसारी एवं आजतक गुड न्यूज की एंकर श्वेता झा से संवाद हुआ।
वहीं NDTV ग्रुप से NDTV के आउटपुट एडिटर संतोष कुमार तथा NDTV मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ के चैनल हेड कपिल शर्मा से भेंट की गई। इसके बाद TV9 नेटवर्क से TV9 भारतवर्ष की एंकर निधि वासवानी, प्रोड्यूसर चैतन्य एवं TV9 भारतवर्ष डिजिटल के एडिटर पंकज कुमार से मुलाकात हुई।
इसके अतिरिक्त दैनिक जागरण ग्रुप से एडिटर विष्णु त्रिपाठी तथा फीचर एडिटर सीमा झा एवं सुमन से संपर्क किया गया। साथ ही ANI (न्यूज़ एजेंसी) के असाइनमेंट हेड संतोष कुमार एवं मारवाह स्टूडियो के डायरेक्टर संदीप मारवाह से भी भेंट हुई।
इस अवसर पर सिस्टर बीके ज्योति ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को 30 अप्रैल को माउंट आबू में आयोजित होने वाली मीडिया कॉन्फ़्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण दिया तथा ओआरसी कैंपस में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले फैमिली एंड फ्रेंड्स कार्यक्रम में आने के लिए भी आमंत्रित किया। सभी ने ब्रह्माकुमारीज़ के इस सकारात्मक और सार्थक प्रयास की सराहना की।
https://drive.google.com/drive/folders/16ZbBYkGyaqVEzyBs0rj4SFTRidiCMLK8

















