मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।​छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व एकता एवं विश्वास के लिए नए वर्ष की...

​छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व एकता एवं विश्वास के लिए नए वर्ष की नई आशाएं विषय पर आयोजित कार्यक्रम

जब हम एकता की बात करें तो पहले सोचें कि क्या हमारी कर्मेंद्रियों में एकता है

विश्व एकता एवं विश्वास के लिए परचिंतन परदर्शन और परमत के पर काटना जरूरी है- ब्रह्माकुमारीज़ 

 ब्रह्माकुमारी छतरपुर में मध्य प्रदेश के अनेक स्थानों से ब्रह्माकुमारी भाई बहनों का हुआ आगमन

​छतरपुर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व एकता एवं विश्वास के लिए नए वर्ष की नई आशाएं विषय पर आयोजित कार्यक्रमप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किशोर सागर स्थित ऑडिटोरियम में नव वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज की थीम के तहत “विश्व एकता एवं विश्वास के लिए- नए वर्ष की नई आशाएं” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छतरपुर विधायक ललिता यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अनेक स्थान भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, सिवनी मालवा, बैतूल, हरदा, बीना, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, झांसी डबरा ललितपुर से ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाइयों का आगमन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई तत्पश्चात मंच पर विराजे सभी बहनों भाइयों एवं अतिथियों सहित सभी को मुकुट, चुनरी एवं त्रिशूल देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छतरपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलजा ने कहा कि हमें किसी भी संगठन की मजबूती और एकता के लिए विश्वास की आवश्यकता है। आपसी एकता एवं विश्वास के लिए तीन पर के पर काटना बहुत जरूरी है वह हैं परचिंतन, परदर्शन, परमत। इन तीनों को खत्म करके परोपकार की भावना को जागृत करना है इस नए वर्ष में यही परमात्मा की हम सबसे आशा है और हम सभी को मिलकर परमात्मा की एवं बड़ों की आशाओं को पूरा करेंगे।

भोपाल कोलार सेवाकेंद्र से  पधारी बीके किरण बहन ने कहा कि जब हम एकता की बात करते हैं तो हम सबसे पहले यह सोचें कि क्या हमारी कर्मेंद्रियों में एकता है हमें स्वयं पर विश्वास है।

बैतूल भाग्य विधाता सेवाकेंद्र से बीके मंजू दीदी ने स्वरचित कविता के माध्यम से छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी शैलजा दीदी का अभिनंदन किया।

विधायक ललिता यादव ने मध्य प्रदेश के सभी स्थानों से पधारी ब्रह्माकुमारी भाई बहनों का शब्दों के माध्यम से स्वागत किया और साथ ही छतरपुर में ब्रह्माकुमारीज के माध्यम से चल रही जन जागृति की सेवाओं की सराहना की।

भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने ब्रह्माकुमारी को महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने ब्रह्माकुमारी द्वारा मिले सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही विश्व एकता एवं विश्वास के थीम के अंतर्गत साथी हाथ बढ़ाना गीत गाकर सभी का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन खजुराहो सेवाकेंद्र प्रभारी बीके विद्या ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी बीके नंदा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments