मुख पृष्ठराज्यझारखण्डगुमला : ब्रह्मा बाबा की 57 वे पुण्य स्मृति दिवस के अवसर...

गुमला : ब्रह्मा बाबा की 57 वे पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि

– ब्रह्मा बाबा की 57 वे पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माननीय ओमप्रकाश पांडे (सेवानिवृत्ति प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुमला ), व्यवसायी संतोष अग्रवाल, पवन अग्रवाल (अग्रवाल सभा सचिव ) , संजय अग्रवाल (लायंस क्लब एमजेएफ), मनोज अग्रवाल (रोटरी क्लब एवं नवयुवक संघ सदस्य), सेवानिवृत्ति सूबेदार सहदेव महतो, राजयोगिनी शांति दीदी, बी के ममता बहन एवं अन्य

गुमला झारखण्ड: प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य स्मृति में ब्रह्माकुमारी शिव दर्शन भवन के सभागार में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजयोगिनी शांति दीदी और माननीय ओमप्रकाश पांडे (सेवानिवृत्ति प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुमला ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल, व्यवसायी ,गुमला पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा सचिव,व्यवसायी गुमला संजय अग्रवाल, लायंस क्लब एमजेएफ, व्यवसायी गुमला मनोज अग्रवाल , रोटरी क्लब एवं नवयुवक संघ सदस्य, व्यवसायी, गुमला के अलावा ब्रह्माकुमारीज के समर्पित बहन-भाइयों तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के संस्थागत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
सभागार में सजाए गए ब्रह्मा बाबा के स्मारक “शांति स्तंभ”के समक्ष कई वक्ताओं ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के आदर्शों—ज्ञान, आत्म-शुद्धि तथा सेवा—पर प्रकाश डाला। राजयोगिनी शांति दीदी ने कहा कि बाबा का संदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है और आत्म-ज्ञान के ज़रिये ही वास्तविक परिवर्तन संभव है। उन्होंने सामाजिक सद्भाव एवं आंतरिक शांति पर और अधिक ध्यान देने का आह्वान किया।
माननीय ओमप्रकाश पांडे ने ब्रह्मा बाबा के जीवन को मानवीय मूल्य और सामाजिक समर्पण का आदर्श बताते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास जारी रखना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यों एवं आगंतुकों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित कर बाबा को नमन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments