पन्ना, मध्य प्रदेश। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पन्ना सेवा केंद्र द्वारा जगह-जगह मेलों में लगाई गई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी जिसके माध्यम से बहन जी ने सभी ग्राम वासियों को जीवन जीने की कला एवं परमात्मा का परिचय दिया और साथ में नशे से होने वाले नुकसान एवं नशे को कैसे छोड़े इसके बारे में चित्रों के माध्यम से बताया। दिनभर ग्रामीणों का ताता लगा रहा चित्र प्रदर्शनी समझ कर सभी ग्राम वासियों ने नशे को छोड़ने के लिए की प्रतिज्ञा जिसका समाचार सभी समाचार पत्रों में आया एवं ग्राम वासियों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की।







