ब्रह्माकुमारीज़ शिव-अनुराग भवन में धूमधाम से मना ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

0
282

आनंद, पवित्रता, शान्ति व हरियाली का प्रतीक है तिरंगा – ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी

हर घर तिरंगा फहराएं और घर-घर में दिव्यता लाएं छ.ग. योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह हुए शामिल

बिलासपुर-राज किशोर नगर,छ.ग. : हर घर तिरंगा के साथ घर-घर में दिव्यता लाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ के राज  किशोर नगर स्थित शिव-अनुराग भवन में आज सामूहिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. योग आयोग के सदस्य भ्राता रविन्द्र सिंह जी, पूर्व सदस्या, ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी, टिकरापारा, नरियरा, मस्तूरी आदि क्षेत्रों की ब्रह्माकुमारी बहनें व अन्य साधकगण शामिल हुए।  
ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने तिरंगे का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि जैसे सुख, शान्ति, आनन्द, प्रेम, पवित्रता, ज्ञान और शक्ति – इन सात गुणों से आत्मा की दिव्यता है। ऐसे ही हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी हमें शहीदों के त्याग और बलिदान के साथ पवित्रता, शान्ति, सादगी, सच्चाई व आनन्द जैसे गुणों को धारण करने की प्रेरणा देता है। तिरंगा सप्ताह मनाने की सार्थकता भी इसी में है कि हम इन गुणों को अपने जीवन में अपनाकर अपने घर-परिवार में दिव्यता लाएं।
दीदी ने कहा कि हम सभी को भारत को पुनः जगत्गुरू बनाना है यह संकल्प हमारी हर सोच में रहे क्योंकि भारतभूमि महान भूमि, ऋषि-मुनियों की भूमि, देवभूमि और परमात्मा के अवतरण की भूमि है। परमात्मा ने इस भूमि को ऐसी सोने की दुनिया – स्वर्ग बनाया था जो हम सभी कहते थे जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देष है मेरा। अब पुनः भारत को स्वर्ग बनाने का पुनीत कार्य चल रहा है इसमें सभी सहयोगी बनें। दीदी ने आज की ज्ञान मुरली में बताया कि भगवान हमें तीन रंगों की स्मृतियां दिलाते हैं। पहली स्मृति मैं देह नहीं आत्मा हूं, दूसरी स्मृति परमात्मा मेरे पिता हैं व तीसरी स्मृति कि जो हो रहा है अच्छा और जो होगा वह और भी अच्छा। इसलिए अच्छा-अच्छा सोचते रहो तो सब अच्छा हो जाएगा।
योग आयोग सदस्य भ्राता रविन्द्र सिंह जी ने सभी को आजादी के 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चाहे देश में चाहे राज्य में सभी ने ठाना है कि हर घर तिरंगा फहराएंगे। सामाजिक संस्थाएं हों, पार्टी के लोग हों, बच्चे, युवा या वृद्ध हां सभी के मन में तिरंगा फहराने का बहुत ही उमंग है। ये उमंग देश की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों के प्रति आस्था और देश के प्रति प्यार दर्शाता है। हम सभी देश प्रेम की भावना के साथ आगे बढ़े और अपने प्रदेश और देश को विकसित बनाएं।
सभी साधकों को घर में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए दिया गया, सेवाकेन्द्र में भी ध्वज फहराया गया। खुशियां मनाएंगे, झूमेंगे-गायेंगे, हर घर लहराएंगे तिरंगा प्यारा… गीत पर कु. गौरी बहन ने नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें उपस्थित सभी लोग झूम उठे। अंत में रविन्द्र सिंह जी को मंजू दीदी ने राखी बांधी व सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें