मुख पृष्ठराज्यपंजाबअबोहर: 'नशा मुक्त भारत' अभियान को हर मोहल्ले और गांव तक ले...

अबोहर: ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को हर मोहल्ले और गांव तक ले जाकर जागृति लानी होगी:  कमांडेंट अजय कुमार

अबोहर,पंजाब। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू किये गये ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान का समर्थन करते हुए ब्रह्माकुमारीज के राजयोग केन्द्र में त्रिमूर्ति शिव जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यतिथि सीमा सुरक्षा बल की 55वीं बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार और नगर निगम के मेयर विमल ठठई ने शिव ध्वज फहराया। उप कमांडेंट रत्न लाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में नशों के विरुद्ध और शांति स्थापित करने का संदेश देने वाले गुब्बारे छोडे गये। इस अवसर पर शकुंतला सोनी, लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष, रमेश शर्मा एडवोकेट, डा. बी. के. छाबड़ा, डॉ. अजय गुप्ता, डा. रितु गुप्ता, डा. कंचन खुराना, श्याम सुंदर सचदेवा व सेवा निवृत आयकर अधिकारी बलराम सिंगला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।      

विशेष अतिथियों के आगमन पर केन्द्र प्रभारी पुष्पलता बहन ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों नगर वासियों ने पुष्प वर्षा करके अभिनंदन में साथ दिया। मंच पर पहुंचने पर इन अतिथियों का शालू बहन ने पुष्प गुच्छों द्वारा स्वागत किया जबकि महक ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने इस अवसर पर दीप प्रज्वलित किये। 

कमांडेंट अजय कुमार ने कहा कि सीमा पार से नशों की तस्करी रोकने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। भारत को नशा मुक्त बनाने के अभियान को अपनाकर ब्रह्माकुमारीज ने सराहनीय कदम उठाया है। इस अभियान को हर मोहल्ले और गांव तक ले जाकर जागृति लानी होगी। 

मेयर विमल ठठई ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ने स्वच्छता अभियान को देश के हर कोने तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की। उम्मीद है कि नशा मुक्ति के अभियान को भी इनके सहयोग से सफल बनाना संभव होगा। लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने कहा कि स्व:परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का संदेश लेकर चल रही ब्रह्माकुमारीज संस्था ने जीवन के प्रत्येक वर्ग में क्रांति लाने का अदभुत प्रयास किया है। हाल ही में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में पदयात्रा के अबोहर में समापन ने नशा मुक्ति अभियान में नई जागृति लाने में सफलता पाई है। इसे जन जन तक पहुंचाना होगा।

केन्द्र की उपप्रभारी दर्शना बहन व वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सुनीता बहन ने कहा कि त्रिमूर्ति शिव जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी विशेष अतिथियों को केन्द्र प्रभारी पुष्पलता बहन ने ईश्वरीय सौगात भेंट की।   

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments