मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीनई दिल्ली: हरिनगर में निकली भव्य शिवरात्रि शोभा यात्रा, बीके शुक्ला दीदी...

नई दिल्ली: हरिनगर में निकली भव्य शिवरात्रि शोभा यात्रा, बीके शुक्ला दीदी ने शिव ध्वज लहराकर किया शुभारंभ

नई दिल्ली, हरिनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिनगर सेवाकेंद्र द्वारा एक भव्य एवं आध्यात्मिक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को दिल्ली जोन की डायरेक्टर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बीके शुक्ला दीदी ने शिव ध्वज लहराकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शोभा यात्रा में अमरनाथ यात्रा की झांकी, सर्वधर्म के परमपिता परमात्मा निराकार शिव का सजीव स्वरूप तथा “सत्यम शिवम सुंदरम” की आकर्षक प्रस्तुति विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर 16 फरिश्तों (एंजलर्स) ने पवित्र वेशभूषा में यात्रा की शोभा बढ़ाई, वहीं 20 से अधिक माताओं ने कलश धारण कर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमार एवं ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में शिव परमात्मा के सच्चे परिचय एवं राजयोग शिविर से संबंधित पर्चे वितरित किए गए, जिससे लोगों को आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश मिला। यह यात्रा हरिनगर सेवाकेंद्र से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों से होती हुई पुनः सेवाकेंद्र पहुंची, जहां बीके शुक्ला दीदी ने परमात्मा शिव के अवतरण का महत्व स्पष्ट किया।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद कमलजीत शेरावत, काउंसलर रविंद्र कौर, प्रो. मधुकर वावरे (संयुक्त सचिव, University Grants Commission), सुबोध गोस्वामी (डीसीपी ऑफिसर विंग), एस.एन. घोड़मोडे (पूर्व नेवल चीफ) तथा सुंदर बिष्ट (कर्नल, भारतीय सेना) विशेष रूप से शामिल हुए।

अंत में सेवाकेंद्र पर शिव ध्वज लहराया गया, सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई तथा ब्रह्मा भोजन वितरित किया गया।

यह शोभा यात्रा हरिनगर क्षेत्र में आध्यात्मिकता, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने में सफल रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments