मोहाली (पंजाब) : अव्यक्त बाप दादा और दादियों की पालना में पले, बेहद सेवाधारी, उमंग उत्साह वाले ,दधीचि ऋषि की तरह यज्ञ में हड्डियां लगाने वाले, समर्पित बुद्धि, निश्चय बुद्धि ,परम स्नेही आदरणीय हमारे करमचंद भाई जी आज सांय 5:45 प्यारे बाबा की गोद में चले गए । कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था ।12 फरवरी को फोर्टिस में दिखाया, डॉक्टर ने दवाई चेंज की ,अगले दिन कुछ बेहतर फील कर रहे थे पर डॉक्टर ने सलाह दी कि इन को पीजीआई में एडमिट करवा दो ।13 तारीख को ही पीजीआई में एडमिट किया । 2 दिन से वेंटिलेटर पर थे ,डॉक्टर्स ने बहुत प्रयास किया लेकिन ड्रामा…… ।
आपका लौकिक जन्म 7 दिसंबर 1948 हरियाणा में हुआ था और अगस्त 1969 में बाबा का ज्ञान मिला । शुरू से ही आपने चंडीगढ़ में अचल दीदी जी की पालना ली ,और जल्दी ही बाबा को पहचान कर बाबा की सेवाओं में 1972 से सेंटर पर रहना शुरू किया।आपका लौकिक परिवार युगल और एक बच्ची (वसुधा बहन) बाबा की सेवाओं में समर्पित हैं। 2003 से आप मोहाली में अपनी सेवाऐं दे रहे थे । आपने पंजाब जो़न में अग्रणी होकर सेवाएं की हैं ।पंजाब ज़ोन के मीडिया विंग की जो़नल कोऑर्डिनेटर और एग्जीक्यूटिव कमिटी के सक्रिय सदस्य के रूप में आप हमेशा सेवा करते रहे हैं।
उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 18 फरवरी 2026 दोपहर 1:00 बजे मोहाली शमशान घाट में किया जाएगा मोहाली 7 फेस सेंटर से उनकी अंतिम यात्रा 12:30 बजे आरंभ होगी । ऐसी महान विभूति को हृदय की अतल गहराइयों से समस्त पंजाब ज़ोन श्रद्धांजलि अर्पित करता है।