कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन करते हुए दाएं से भ्राता बाबा माकोड़े (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष),डॉ. अनिल मालवीय (संचालक, नेचुरोपैथी हॉस्पिटल भारत भारती), भ्राता नागेश पवार (प्राचार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय), बीके प्रताप भाई, डॉ. रमेश टवानी (वरिष्ठ नेचुरोपैथी डॉक्टर), बीके मंजू दीदी।
बैतूल,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केंद्र भाग्य विधाता भवन में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. रमेश टवानी ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, संतुलित आहार, योग एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. रमेश टवानी, भ्राता बाबा माकोड़े (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष), डॉ. अनिल मालवीय (संचालक, नेचुरोपैथी हॉस्पिटल भारत भारती), भ्राता नागेश पवार (प्राचार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय), बीके प्रताप भाई, बीके मंजू दीदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।






