संस्कारी महिला श्रेष्ठ परिवार एवं समाज का आधार है- बीके रमा अपनी उन्नति के साथ-साथ दूसरों की उन्नति में भी सहायक बनने की आवश्यकता है
छतरपुर,मध्य प्रदेश। विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा पेप्टिक टाउन स्थित मेडिटेशन सेंटर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोहआज के संसार में सब कुछ है कोई चीज की कमी नहीं है। धन मांगते हैं तो धन मिल जाता है कोई वस्तु है मांगते हैं तो वस्तु मिल जाती है लेकिन फिर भी जीवन में खुशी, शांति खत्म होती जा रही है। सब कुछ मिल रहा है। आज हमारे पास परिवार है, मकान है, सब कुछ है लेकिन दिल से पूछे तो कहीं ना कहीं कोने में खालीपन भी है। इसका मूल कारण है संस्कारों एवं शुद्ध संकल्पों की कमीं। संस्कारी महिला ही श्रेष्ठ परिवार एवं समाज का आधार है इसलिए हमें अपने जीवन और परिवार को श्रेष्ठ बनाने के लिए दैवीय संस्कार एवं परमात्म प्रेम जागृत करने की आवश्यकता है परमात्मा ही हमारे आंतरिक संस्कारों को जो हमारे भीतर पहले से ही मौजूद हैं उन्हें जागृत कर सकते हैं।
उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पेप्टिक टाउन स्थित मेडिटेशन सेंटर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में संस्कारी महिला- श्रेष्ठ परिवार एवं समाज का आधार विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रमा ने व्यक्त किये।
कार्यक्रम की शुरुआत परमात्म स्मृति एवं टाउन की महिलाओं द्वारा ब्रह्माकुमारी बहनों के सम्मान से हुई। तत्पश्चात बीके रीना ने महिला दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा की गुण और विशेषताएं तो सभी के अंदर हैं लेकिन आज मैं चाहूंगी कि आप सभी अपनी-अपनी एक-एक विशेषताएं बताएं। सभी मातृ शक्तियों ने अपनी एक एक विशेषताएं बताईं जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास और मैं भी कुछ हूं की भावना उनके चेहरे की खुशी के माध्यम से दिखाई दी।
बीके रेखा,नम्रता बहन और नेहा चतुर्वेदी ने सभी मातृशक्तियों का चुनरी एवं मुकुट पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में शिव ध्वज फहराया गया और सभी को अपने घर को मंदिर बनाने की एवं अपनी उन्नति के साथ-साथ दूसरों की उन्नति में सहयोगी बनने की प्रतिज्ञा कराई गई तत्पश्चात सभी ने मैडिटेशन कर शांति के अनुभूति की।
सभी मातृशक्तियों के चेहरे पर मुस्कुराहट और अपने श्रेष्ठ संस्कारों के माध्यम से परिवार एवं समाज को श्रेष्ठ बनाने की भावना थी। इस कार्यक्रम में सभी ने मिलकर फूल और गुलाल से होली मना कर अपनी खुशी व्यक्त की।https://drive.google.com/drive/folders/1MYe2urGApeBupupeAwoRiwxXv5tTk1gk?usp=sharing







