मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशमथुरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला शक्तियों को सम्मानित

मथुरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला शक्तियों को सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला शक्तियों को सम्मानित

रिफाइनरी सेवा केंद्र पर भव्यता के साथ हुआ आयोजन

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए नारी शक्ति को किया सम्मानित

प्रसिद्ध समाजसेवी मधुबाला गर्ग, राष्ट्रीय शांति दूत पुरस्कार से सम्मानित डॉ विनीता गुप्ता, साहित्यकार डॉ अनीता चौधरी,महिला थाना प्रभारी डी एस पवार,मथुरा रिफाइनरी वृंदा क्लब से माला शर्मा,भगवदाचार्य मोहिनी कृष्ण दासी आदि उपस्थित रहे

ब्रह्माकुमारी संस्था है नारी शक्ति की जीवंत मिसाल – विश्व की सबसे बड़ी महिलाओं द्वारा संचालित आध्यात्मिक संस्था का प्राप्त का प्राप्त है गौरव 

मथुरा, उत्तर प्रदेश। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र पर एक भव्य सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान कर उनके कार्यों को सराहना और प्रोत्साहन देना था।

कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, कला, सुरक्षा, अध्यात्म, खेल, मीडिया,प्रशासन तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को पटुका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी ने कहा कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण की भी सशक्त धुरी है। जब नारी अपने अंदर छिपी आध्यात्मिक शक्तियों को पहचानती है, तब वह परिवार और समाज दोनों में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।दीदी जी ने सभी को गहन राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराई।

आयोजन में प्रमुख रूप से कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन की अधीक्षक शिल्पा मुरगई, मीडिया जगत से सीमा शर्मा, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार खुशबू उपाध्याय, रिफाइनरी सी ई एस एफ के कमांडेंट की धर्मपत्नी और समाजसेवी दीप शिखा भारती तथा सी ई एस एफ महिला अधिकारी,स्वास्थ्य जगत से डॉ करुणा डॉ रश्मि डॉ रूपा गोपाल, मथुरा रिफाइनरी में कार्यरत चीफ मैनेजर दीप्ति गोयल, वंदना खरबंदा ,चन्द्रकला अधिकारी ,शिक्षा जगत से के. आर .डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ सी एम देवी,बलदेव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ अनीता सिकरवार, डॉ गीतिका, शिखा, अलका , लवली पटेल , नीतू, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ विनीता गुप्ता, डॉ मधुबाला गर्ग, सविता चतुर्वेदी, खेल जगत से वर्षा गौतम ने सहभागिता की.मंच संचालन बी के कविता ने किया.आयोजन को सफल बनाने में बी के पूजा, अंजलि, प्रेरणा, दिया, तनु, रिया, मनु, गीता आदि का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments