मुख पृष्ठमहिला दिवसबरवाला: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी गुलजार जी का 5 वां स्मृति...

बरवाला: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी गुलजार जी का 5 वां स्मृति दिवस मनाया गया

बरवाला, हरियाणा : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी गुलजार जी का 5 वां स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन श्री प्रवीण सैनी मुख्य अतिथि थे। ब्रह्माकुमारी बहन सुनीता, बहन वीना, भ्राता ओमप्रकाश मनचंदा ने दादी जी के साथ अनुभव तथा उनके इतिहास के बारे में बताया। सेंटर इंचार्ज बीके इंदिरा दीदी जी ने दादी जी के बारे में उनके जीवन चरित्र के बारे में यज्ञ में उनके कार्यों के बारे में सभी को बताया तथा सभी आए हुए भाई बहनों का और मुख्य अतिथि का स्वागत किया व धन्यवाद दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रवीण सैनी जी ने दादी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बारे में अपने विचार व अनुभव बताएं तथा अपने जीवन को पवित्र व मन को शांत बनाए रखने के लिए प्रेरणा दी।अंत में सभी भाई बहनों ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments