अलीगढ़,उत्तर प्रदेश। रघुवीरपुरी सेवाकेंद्र पर नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर लक्ष्मी (आर्टिस्ट, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) एवं वरिष्ठ अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार (अध्यक्ष,हैंडस फॉर हेल्प अलीगढ़ ) ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सुनीता बहन ने अतिथियों का तिलक एवं पटका पहना कर सम्मान करते हुए ईश्वरीय सौगात भेंट की।
आयोजन में चैतन्य देवियों की झंकियों की डॉ लक्ष्मी ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए संस्था से जुड़े रहने की अपनी हार्दिक इच्छा प्रकट की।








