बरेली (यूपी): मानव सेवा क्लब द्वारा आयोजित -नारी शक्ति सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ‘मानव सेवा क्लब’ के अध्यक्ष वीनू सिन्हा जी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर मेघा अग्रवाल, कवित्री उन्नति शर्मा तथा डॉक्टर निशा शर्मा (लेखिका एवं कवित्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की समर्पित आध्यात्मिक शिक्षिका बीके पारुल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान के लिए ‘शौर्य स्मृति चिन्ह’ (मोमेंटो) प्रदान कर के एवं शॉल पहना कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष वीनू सिन्हा जी एवं उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना”के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीके पारुल ने नारी शक्ति पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज की नारी केवल अबला नहीं, बल्कि सबला है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बाहरी सशक्तिकरण के साथ-साथ आंतरिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण की भी अत्यंत आवश्यकता है, जिससे वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने नारी सशक्तिकरण के इस संदेश की सराहना की और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।






