मुख पृष्ठसमाचारदेहरा: बैसाखी मेले में ब्रह्माकुमारीज की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

देहरा: बैसाखी मेले में ब्रह्माकुमारीज की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

देहरा (हि प्र): हिमाचल प्रदेश: राज्य स्तरीय बैसाखी मेले के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा आध्यात्मिक चरित्र निर्माण एवं नशा मुक्त भारत  पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जो लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी रही।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजय रतन एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और ब्र कु पूर्ण भाई द्वारा प्रस्तुत किए गए आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों की सराहना की।

प्रदर्शनी में चरित्र निर्माण, सकारात्मक सोच, आत्म-शक्ति जागरण तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। साथ ही लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ब्र कु कमलेश बहन जी ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और विशेष रूप से युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। मेले में आए लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में ब्रह्मा कुमारी कमलेश बहन जी ने विधायक संजय रत्न को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments