मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नौगांव: पृथ्वी दिवस पर आश्रम में पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक पहल

नौगांव: पृथ्वी दिवस पर आश्रम में पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक पहल

नौगांव,मध्य प्रदेश: पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय नौगांव आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन बीके नंदा द्वारा किया गया, बीके सुमन,बीके मोहिनी ने सभी उपस्थित भाई बहनों को पर्यावरण रक्षा की प्रतिज्ञा कराई।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे जल, बिजली और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि “जल को बचाएंगे, पानी और बिजली का सदुपयोग करेंगे” तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम के सदस्यों ने वृक्षारोपण, स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए। वातावरण आध्यात्मिकता और जागरूकता से भर गया, जिससे सभी में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई।
अंत में सभी ने मिलकर यह प्रतिज्ञा दोहराई कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण की रक्षा करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
“प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सच्ची सेवा है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments