मुख पृष्ठसमाचारसोनीपत: ब्रह्माकुमारीज़ सेक्टर-15 सेवा केंद्र, द्वारा पृथ्वी दिवस के पावन अवसर...

सोनीपत: ब्रह्माकुमारीज़ सेक्टर-15 सेवा केंद्र, द्वारा पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर मुरथल गाँव में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

सोनीपत,हरियाणा: ब्रह्माकुमारीज़ सेक्टर-15 सेवा केंद्र, द्वारा पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर मुरथल गाँव में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से सभी भाई-बहनों में पृथ्वी माता के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव जागृत करना था।

कार्यक्रम में गाँव के अनेक स्थानीय ग्रामवासियों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने बहुत उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, प्लास्टिक मुक्त जीवन, स्वच्छता और हरित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा ईश्वरीय संदेश के माध्यम से सभी को यह अनुभूति कराई गई कि प्रकृति की सेवा भी सच्ची ईश्वरीय सेवा है। ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय बीके प्रमोद दीदी जी के स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा से सम्पन्न हुआ। दीदी जी ने अपने मधुर वचनों द्वारा सभी को पृथ्वी माता की सेवा, स्वच्छता और सात्विक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

बाबा की श्रीमत पर चलते हुए हम सभी का यही संकल्प है कि हम स्वयं भी प्रकृति के रक्षक बनें और समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करते रहें। बाबा की असीम कृपा और वरिष्ठों के स्नेह-सहयोग से यह सेवा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments