मुख पृष्ठसमाचारहिसार : जन-जन प्रतिज्ञा अभियान से नशा-मुक्ति और बुजुर्ग सम्मान का संदेश...

हिसार : जन-जन प्रतिज्ञा अभियान से नशा-मुक्ति और बुजुर्ग सम्मान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प

हिसार,हरियाणा: ब्रह्माकुमारीज़ के ज्योतिपुरा मोहल्ला स्थित सेवा केंद्र पर आज “जन-जन प्रतिज्ञा अभियान” का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशा-मुक्त जीवन जीने तथा बुजुर्गों के सम्मान हेतु प्रेरित करते हुए प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। इस सेवा कार्य में ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े भाई-बहन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और उनसे एक संकल्प-पत्र (फॉर्म) भी भरवाया जाएगा, जिसकी जानकारी भारत सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्मा कुमारी वंदना बहन ने सभी उपस्थितजनों को नशा-मुक्त जीवन एवं बुजुर्गों के सम्मान की प्रतिज्ञा दिलाई।

यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग के “नशा मुक्त भारत” अभियान तथा ब्रह्माकुमारीज़ सोशल सर्विस विंग के “संगम: गौरवशाली वृद्धावस्था और सम्मान का जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के साथ हुए एमओयू के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। सभी प्रतिज्ञा लेने वाले व्यक्तियों को “संगम” अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में 500 से अधिक भाई-बहनों ने स्वयं नशा-मुक्त जीवन और बुजुर्गों के सम्मान की प्रतिज्ञा ली तथा समाज में भी यह संदेश व्यापक रूप से फैलाने का संकल्प लिया।

इसी श्रृंखला में प्रथम दिन से ही ब्रह्माकुमारीज़ के सदस्यों ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर इस सेवा कार्य का शुभारंभ कर दिया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इस अभियान को सराहना मिली। यह संदेश दिया गया कि यदि विद्यार्थी जीवन में ही ऐसे श्रेष्ठ संकल्प ले लिए जाएं, तो युवा पीढ़ी निश्चित रूप से अपने जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

इस अवसर पर डॉ. बी.बी. बाँगा, सतबीर वर्मा, अजीत कुंडू, सोम प्रकाश, डॉ. मोनिका बाँगा, कृष्णा चहल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

साथ ही ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र के प्रमुख सदस्यों में प्रभारी बीके रमेश कुमारी, बीके अनीता, बीके डॉ. राजेंद्र, बीके वंदना, बीके महेश, बीके ज्योति तथा अन्य भाई-बहनों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments