बिजावर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी विद्यालय आशीर्वाद भवन में सोशल विंग द्वारा संगम गौरवशाली वृद्धावस्था अभियान के अंतर्गत बुजुर्गों का सम्मान करने का लिया संकल्प की बड़ों का करें सम्मान यही है स्वर्णिम भारत की पहचान।
बिजावर सेवा केंद्र प्रभारी बीके प्रीति ने सभी नगर वासियों और समाजसेवियों को बताया कि हम सब कुछ बदल सकते हैं लेकिन बुजुर्ग नहीं जिस परिवार में बड़ों का सम्मान नहीं होता है उस परिवार में सुख समृद्धि नहीं आ सकती हमारे बड़े बुजुर्ग हमारा स्वाभिमान है यदि हम परिवार में सुख शांति लाना चाहते हैं तो बुजुर्गों का सम्मान करें।
इसी के तहत सभी नगर वासियों ने जैसे- नारायण सुहाने ,मोहन सोनी,वीरेंद्र सुहाने, मोहित गुप्ता, उषा साहू ,आदि सभी ने संकल्प लिया कि आज जो हम सभी ने सीखा है अपने से बड़ों का सम्मान करेंगे और अपने बच्चों को भी शिक्षा देंगे कि बड़ों का सम्मान करना ही सम्मान पाना है और आगे बढ़ाना है आसपास के माता बहनों को भी बताएंगे कि बुजुर्ग क्या है हमें उनका सम्मान क्यों करना चाहिए।
बीके प्रीती दीदी ने सभी को पट्टा उड़ाकर सम्मान किया और अंत में सभी भाई बहनों ने ईश्वरीय विद्यालय में ब्रह्मा भोजन स्वीकारा और विद्यालय आने का संकल्प किया ।





