मुख पृष्ठWingsMedical Wingबरपेटा: 28 बटालियन असम पुलिस कैंप में तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति...

बरपेटा: 28 बटालियन असम पुलिस कैंप में तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति भारत अभियान सपन्न

बरपेटा,असम: हाऊली क्षेत्र में 28 बटालियन असम पुलिसकैंप मेंश्री प्रमोद दास जी, डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट और श्री नाबा पालीटा जी,  डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट के नेतृत्व में 148 महिला जवानों और ऑफिसर्सकी उपस्थिति में सुबह 8.00 से 9.30 बजे तक बी. के. राजीव (मेडिकल विंग वक्ता) ने तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति भारत अभियान विषय पर म्यूजिकल एक्सरसाइज और विभिन्न आत्मोन्नति क्रियाओं को अति सहज रीति से जीवन जीने की कला से सभा को सम्बोधित करते हुए उसका व्यवहारिक स्तर पर महत्व बताते हुए सहज राजयोग एवं स्वप्रेरणा का अभ्यास करवाया, जिसको पूरी तन्मयता और लगन से सभी ने आनंद लेते हुए किया। आगे इस कार्यक्रम की सभी को वर्तमान में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मोबाइल वैन से की जा रही नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की जानकारी से अवगत कराते हुए समाज और देश के प्रति हरेक भारतीय की अहम् भूमिका पर भी प्रकाश डाला।   https://drive.google.com/drive/folders/1V7Mx-CyrBK6vT41z1wRQ1edxZVMABJI6?usp=sharingतत्पश्चात सभी को इतना जागरूक एवं सशक्त किया गया कि वह अपने सम्बन्धियों को भी इन नशीले पदार्थों से बचाने की भूमिका निभा सकें, तभी हमारे समाज और भारत का विश्व गुरु बनने का स्वप्न साकार होगा। सभी ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इस क्षेत्र के सभी स्कूलों  और कॉलेजों में करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बरपेटा रोड हाऊली क्षेत्र की राजयोगिनी लतिका बहन (सर्टिफिकेट नंबर 1680),  बरपेटा  की राजयोगिनी बी. के. लीला बहन और सभी भाई-बहनों का अथक सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments