मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।अलीराजपुर: जिला पुलिस कंट्रोल रूम में सिंहस्थ 2028 पुलिस ट्रेनिंग कार्यक्रम

अलीराजपुर: जिला पुलिस कंट्रोल रूम में सिंहस्थ 2028 पुलिस ट्रेनिंग कार्यक्रम

अलीराजपुर ,मध्य प्रदेश। ध्यानअन्तर्मन की एक पवित्र यात्रा है जो मन मे नकारात्मक विचारों की धूल को साफ़ करती है, हृदय को भावनात्मक बोझ से शुद्ध करती है और आत्मा की आंतरिक सुंदरता को जागृत करती है।
जैसे ही हम अपनी सच्ची आध्यात्मिक पहचान से जुड़ते हैं, हमारे विचार उन्नत होते हैं, हमारे शब्द कोमल होते हैं और हमारे कार्यों में अधिक समझ और करुणा झलकती है।
नियमित ध्यान हमें आंतरिक गरिमा का अनुभव कराता है, जिससे हम तनाव, भय और विकर्षणों से ऊपर उठ पाते हैं। यह हमें शांति, आत्म-सम्मान और आध्यात्मिक शक्ति से भर देता है, जिससे हमारे उच्चतम गुण स्वाभाविक रूप से चमक उठते हैं।

ध्यान के माध्यम से, आत्मा अपनी पवित्रता, आत्म-सन्मान और दिव्य मूल्य को पुनः प्राप्त करती है। यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला के विशेषज्ञ ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने जिला पुलिस कंट्रोल रूम में सिंहस्थ 2028 पुलिस ट्रेनिंग कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बताया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक ने बताया कि ध्यान से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में फायदा होता है। तनाव अवसाद से मुक्ति मिलती है। विचारों की शक्ति धैर्यवत होने लगती है। ब्रह्माकुमारी सानिया बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समाज में प्रत्येक मानव को तनाव से मुक्त, खुशनुमा जीवन जीने की कला सिखलाती है। किसी भी प्रकार से नशे से मुक्त होने के लिए राजयोग सशक्त साधन है। कार्यक्रम के अंत में सभी को मानसिक शांति के लिए राजयोग का अभ्यास कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments