मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रकामठी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित बाल व्यक्तित्व...

कामठी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ

कामठी, महाराष्ट्र : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र द्वारा आयोजित बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ किया गया। अतिथियो का स्वागत बेल के पौधे देकर किया गया|
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में पहुचे प्रो. बी के अपर्णा दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। बाल्यावस्था में प्राप्त श्रेष्ठ संस्कार ही उन्हें आदर्श नागरिक एवं जिम्मेदार व्यक्तित्व के रूप में विकसित करते हैं।
बच्चों को नियमित अध्ययन, मोबाइल के सदुपयोग, नशामुक्त जीवन एवं श्रेष्ठ संगति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सेवा केन्द्र प्रभारी बीके प्रेमलता दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच, एकाग्रता, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। शिविर के माध्यम से बच्चों को राजयोग मेडिटेशन, समय प्रबंधन, तनावमुक्त जीवन, अच्छे संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा माता-पिता एवं शिक्षकों के प्रति सम्मान जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी
आयोजित होने वाले इस शिविर में योगाभ्यास, खेलकूद, चित्रकला, कहानी-कथन, भाषण, संगीत, नृत्य तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष रुप से नगर परिषद कामठी की शिक्षण सभापती मनिषा ताई नागपुरे, वात्सल्य पब्लिक स्कूल की संचालिका स्वातीताई साबळे, माजी गट शिक्षणाधिकारी अल्काताई सोनवणे, पल्लौटी स्कूल की टीचर प्रणालीताई आमधरे , केंद्रीय विद्यालय के अनिता मॅडम, बी के शिलू दीदी, बी के चंद्रकला दीदी, बी के वंदना दीदी आदि उपस्थित थे| कार्यक्रम में बडी संख्या में बच्चो ने सहभाग लिया|
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं संस्कारवान समाज निर्माण के लिये मेडिटेशन कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments