बिजावर,मप्र : ब्रह्माकुमारी उप सेवा केंद्र में प्रशासन में दिव्यता विषय पर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विकास अधिकारी राजकुमार बागरे, नगर पालिका सीएमओ संतोष सैनी उपस्थित रहे। बीके प्रीति बहन बिजावर सेवा केंद्र संचालिका ने प्रशासन में दिव्यता और कर्म योग का संतुलन बदलते हुए कहा कि यदि जीवन में दिव्य गुण होंगे तो जीवन सुख शांति से भरपूर रहेगा। प्रशासक विभाग द्वारा देश भर में इन आयोजनों के माध्यम से अधिकारियों को राजयोग मेडिटेशन और कर्म-योग के जरिए कार्यकुशलता बढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे है। जो आज के जीवन के लिए अति आवश्यक है। आए हुए सभी अतिथियों को राजयोग का अभ्यास कराया गया तथा सभी को ब्रह्मा भोज एवं ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई।






