मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनीमच: योग दिवस पर गोमाबाई नेत्रालय में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

नीमच: योग दिवस पर गोमाबाई नेत्रालय में राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

नीमच,मध्य प्रदेश। ‘‘योग माना जोड़, सर्वश्रैष्ठ योग है आत्मा और परमात्मा का मिलन, जिसे ही राजयोग कहते हैं।’’ ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने गोमाबाई नेत्रालय के आयुष्मान हॉल में आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी, डाक्टर्स और स्टॉफ को तनाव से मुक्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन का गहन अभ्यास करवाकर सुखद अनुभूति करवाई । वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के.श्रुति बहन ने प्रोजेक्टर स्लाईड्‌स व विडियो आदि दिखाकर तनाव के कारण व निवारण पर विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर उपस्थित समस्त गोमाबाई स्टॉफ को ज्ञानवर्धक गेम भी खिलाया गया ।

कार्यक्रम की शुरूआत में मधुसुदन बैरागी ने ब्रह्माकुमारी बहनों का शब्द पुष्पों से स्वागत किया तथा डॉक्टर किरणदीप ने गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया । गोमाबाई नेत्रालय के मुख्य प्रशासक श्री फहीम खान ने योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी तथा मेडिकल डायरेक्टर श्री देवेन्द्र शर्मा ने ब्रह्माकुमारी बहनों का शॉल एवं मोमेन्टो देकर अभिनन्दन किया । आभार प्रदर्शन श्री विवेक राठौर द्वारा किया गया।अंत में सभी ने ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवायें ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments