दिल्ली : रॅडिसन ब्ल्यू हॅाटेल में आयोजित कार्यक्रम मे महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के ब्रह्माकुमारीज सोनई सेवाकेंद्र को नॅशनल प्रेस्टिज अवॅार्ड से सम्मानित किया गया।
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ तथा फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ फेम हिन्दी सिनेमा (बॉलीवुड) की प्रमुख अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथो
सोनई सेवाकेंद्र प्रभारी बी के उषा दीदी को यह अवॅार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर बी के डॅा दीपक हरके उपस्थित थे।
यह पुरस्कार गांवों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त, नशामुक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिये राजयोग शिविर, नशामुक्ति अभियान, और महिला-युवा सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम का आयोजन करने के लिये दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पुरस्कार विजेताओ के लिये बी के उषा दीदी नेसंस्था की गतीविधीयोंसे सबको अवगत कराया तथा सभी को अपने निकट के सेवाकेंद्र जाकर मेडिटेशन सिखने की अपिल की।





