कादमा: दीपावली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी की दिव्य एवं चैतन्य झांकी सजाई गई

0
235

कादमा,हरियाणा। कादमा शाखा के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला रामबास में दीपावली  के पावन पर्व  पर मां लक्ष्मी की दिव्य एवं चैतन्य झांकी सजाई गई। शांति का धर्म ,प्यार की भाषा ,सम्मान की सभ्यता, एकता की संस्कृति के साथ उत्सव मनाए यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मां लक्ष्मी की दिव्य एवं चैतन्य झांकी में क्षेत्रीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए।

उन्होंने इस अवसर पर दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए   कहा कि दिवाली पर विशेष एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं जो रिश्तो में मिठास भरने का प्रतीक है। वास्तव में हर त्यौहार हमारे आपसी रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। ब्रह्माकुमारी बहन ने कहा कि अपने आत्म समृति का दीप जला परमात्मा से शक्ति ले पुराने हिसाब किताब व कार्मिक अकाउंट को खत्म कर श्रेष्ठ कर्मों के जमा का अकाउंट खोलने का दृढ़ संकल्प ले मनाएं दिवाली तभी हर घर दिव्य गुणों की खुशबू से महके का वह दिव्य शक्ति से रोशन होगा। ब्रह्माकुमारी ज्योति व नीलम बहन ने कहा कि दीया जलाना अर्थात देने की भावना तो हमें प्यार खुशी सम्मान सबको देते जाना है तथा मन में नई सोच नया व्यवहार नए संस्कार धारण कर एक स्वर्णिम दुनिया की स्थापना करनी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें