मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरलखनऊ: "संकल्प से सिद्धि विषयक कार्य क्षमता वृद्धि व्याख्यानमाला" का आयोजन हुआ

लखनऊ: “संकल्प से सिद्धि विषयक कार्य क्षमता वृद्धि व्याख्यानमाला” का आयोजन हुआ

लखनऊ,उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधान सभा, लखनऊ के लोक भवन आडिटोरियम दिनांक 04 नवंबर 2022 को अपरान्ह 12:00 बजे “संकल्प से सिद्धि विषयक कार्य क्षमता वृद्धि व्याख्यानमाला” का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भ्राता दुर्गा शंकर मिश्र, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्त ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी थी। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया।  कार्यक्रम के पश्चात सभी को प्रभु प्रसाद (टोली) वितरित किया गया।

दिनांक 04 नवंबर 2022 को सायंकाल 6:00 बजे दयाल बाग के ऑडिटोरियम, सुशांत गोल्फ सिटी में “अध्यात्म द्वारा अनिश्चितता पर विजय” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 1800 लोगों ने भाग लिया।  

दिनांक 05 नवंबर 2022 को प्रातः 6:30 बजे गुलज़ार उपवन, लखनऊ के आडिटोरियम में लखनऊ के सभी बीके भाई बहन एकत्रित हुए, मुरली क्लास के बाद शिवानी दीदी की धारणायुक्त क्लास का लाभ लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments