हांसी (हरियाणा): स्थित शांति सरोवर सभागार में शिवानी दीदी का आगमन हुआ जिसमें Healthy And Happy Life के विषय पर शिवानी दीदी ने हज़ारो लोगों से खचाखच भरे हुए सभागार में जीवन को ख़ुशी से जीने और सुखी बनाने की युक्तियाँ सांझी की | 2 घंटे से अधिक समय तक चले इस कार्यक्रम में जहाँ पिन ड्राप साइलेंस रहा, वहीँ कार्यक्रम के समाप्ति के समय पर भी लोग जाने को तैयार नहीं थे |कार्यक्रम में हांसी शहर की जानी मानी हस्तिया एमएलए श्री विनोद भयाना, पार्षद ,न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीज़न संजीव काजला , एडिशनल सिविल जज हिसार निधि सोलंकी , जुडिशल मजिस्ट्रेट हांसी सुश्री ज्योति , एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया | शिवानी दीदी ने श्रेष्ट संकल्पो का महत्व बताते हुए कहा को जैसा हम सोचते हैं वैसा बन जाते हैं | कार्यक्रम में सभी ने अपने जीवन को आध्यात्मिक शिक्षा को धारण करने का संकल्प किया |
हांसी: शांति सरोवर सभागार में शिवानी दीदी का आगमन हुआ
RELATED ARTICLES









