मुंगावली: स्वामी विवेकानंदजी से प्रेरणा लेकर अपना जीवन महान बनाएं युवा: बीके सरोज

0
93

स्वामी विवेकानंदजी से प्रेरणा लेकर अपना जीवन महान बनाएं युवा: बीके सरोज
– युवा दिवस पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे युवाओं का किया सम्मान
– जिला पंचायत सदस्य, थाना प्रभारी और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुख्य रूप से रहीं मौजूद

मुंगावली/बीना,मध्य प्रदेश।
 ब्रह्माकुमारीज के मुंगावली सेवाकेंद्र की ओर से गुरुद्वारा परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा समाज सेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बीना से पधारीं सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सरोज ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन में सारी समस्याओं का समाधान समाया हुआ है। परमपिता परमात्मा सर्वशक्तियों और सर्वगुणों के स्त्रोत हैं। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए और अपने जीवन को महान, नशामुक्त और सशक्त  बनाना चाहिए।
इस दौरान अतिथि के रूप में पधारे थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंदजी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। मुख्य अतिथि जिला पंजायत सदस्य रानी यादव ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान समाज के कल्याण के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजन से युवाओं को जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा सुराणा ने भी संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
हरदा से पधारे वरिष्ठ राजयोग शिक्षक बीके राजेश भाई ने कहा कि हमारे संकल्पों का सबसे ज्यादा मन पर प्रभाव पड़ता है। जैसे हम संकल्प करते हैं वैसा हमारे मन का निर्माण होता है। इसलिए संकल्पों को चुनाव बहुत ही सोच-समझकर करना चाहिए। संकल्प बीज हैं और कर्म उसका परिणाम। हमारे जैसे संकल्प होते हैं वैसे ही हम कर्म करते हैं। संकल्प से ही हमारी सृष्टि बनती है। संकल्प ही हमारे जीवन की दशा और दिशा तय करते हैं।
मंडीबामोरा सेवाकेंद्र प्रभारी और युवा प्रभाग की क्षेत्रीय समन्वयक बीके जानकी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि स्वामी जी कहते थे कि मुझे सौ तपस्वी, बालब्रह्मचारी युवा मिल जाएं तो मैं दुनिया बदल दूंगा लेकिन ब्रह्माकुमारी संस्थान में आज सैकड़ों नहीं दो लाख से अधिक ऐसे तपस्वी बालब्रह्मचारी युवा हैं जो सृष्टि परिवर्तन के कार्य में दिनरात जुटे हुए हैं। स्वामीजी से योग और आध्यात्म की नई धारा प्रतिपादित की। उन्होंने भारतीय आध्यात्म को विदेशों तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं के सामने एक आदर्श व्यक्तित्व की छवि गढ़ी। बीके गायत्री ने सभी को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई। पंजाबी समिति अध्यक्ष बरखा अरोरा ने कहा कि आज युवा समाजसेवियों का सम्मान करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है।

इनका किया गया सम्मान-
समाजसेवा में विशेष रूप से सक्रिय दांगी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह दांगी, जनसेवा के लिए रितिक यादव, छात्रहितों के लिए अभिषेक राजपूत, शिक्षा के क्षेत्र में गौरव भारद्वाज, जनसेवा के लिए अमित समाधिया, जनसेवा अखतर खान, नशामुक्ति जन चेतना के लिए अवधेश शर्मा, जनसेवा के लिए विपिन कुमार, निर्भया वेलफेयर सोसायटी अंजली जैन, गौसेवा और पौधारोपण के लिए शिवम सोनी, पंजाबी महिला समिति की रश्मि अरोरा, महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष सेवा कार्य करने पर पूजा लोधी को सम्मानित किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें