आबू रोड ( राज. ): सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति के तत्वधान में आज़ाद मैदान में गणेश चतुर्थी का त्योहार भव्य रूप से मनाया गया । इस पंडाल में आयोजित आरती में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था, शांतिवन से राजयोग शिक्षिका बी.के.सुप्रिया दीदी शामिल हुए और भक्त जनों को गणेश चतुर्थी का आध्यात्मिक रहस्य सुनाकर उन्हें लाभान्वित किया। सुन्दर मंडल पंडाल में बी.के. सुप्रिया दीदी जी ने ईश्वरीय सन्देश देकर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी। पंडाल के आयोजकों को दीदीजी ने सम्मानित किया और उन्होंने दीदीजी का सत्कार किया और धन्यवाद प्रगट किया। इस अवसर पर शांतिवन के बी.के. सेल्वम, बी.के. संजय, बी.के. सत्यजीत, बी.के. दिलीप भाई भी उपस्थित रहे ।




