मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरउज्जैन: आध्यात्मिकत मूल्यों के साथ नव वर्ष का आगाज़

उज्जैन: आध्यात्मिकत मूल्यों के साथ नव वर्ष का आगाज़

उज्जैन, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा नव वर्ष का त्यौहार बड़े ही उल्लास से मनाया गया। जिसमें अपनी बुराई को विदाई और अच्छाई को धारणा करने का दृढ़ संकल्प लिया, नये वर्ष के आगमन पर केक काटा गया। इस कार्यक्रम में संगीतकार हरिश मोयल सपरिवार उपस्थित हुए.. आपने अपने संगीत कला द्वारा आने वाले नव वर्ष का आगाज किया और साथ ही साथ बाल कलाकार नित्या मोयल ने भी अपनी प्रसतुती दी। ब्रह्मा कुमारी बहनें भाई शामिल हुए।

राजयोगीनी उषा दीदी जी ने सभी को नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि साहस को अपना साथी बनालो तो हर कर्म में सफलता मिलती रहेगी। आपने परमात्मा के द्वारा बताये गये श्रेष्ठ कर्मो को करने पर प्रकाश डाला, जो बुरी आदत हमारे संस्कार बन गये है उन्हे हमें छोडना है। आज उन सभी बुरी आदतो को बिते साल के साथ उसे भी विदाई दे दो, जिससे हमारा नया वर्ष मंगलकारी शुभकारी हो जायेगा। अतः सेकड़ो उज्जैन वासियों ने परमात्मा के सामने अपने नकारात्मक विचारों तथा आदतों को छोडने का और सकारात्मक विचारो एंव मानवीय मुल्यों को अपनाने का दृढ़ सकंल्प किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments