अबोहर: ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि पर शांति का संदेश प्रवाहित करने का लिया संकल्प  

0
155

अबोहर,पंजाब: ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विश्व शान्ति दिवस कार्यक्रम में नागरिकों ने संस्था के शांति प्रसार अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
राजयोग भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर विमल ठठई, बहावलपुर समाज के मुखिया नंद किशोर, रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट, डॉ. संजय गुप्ता, डा. रितु गुप्ता, डा. राजेंद्र बंसल, डा. कंचन खुराना, डॉ रमेश कुमार वर्मा, डा हकीकत राय, राम प्रकाश जिंदल, केंद्र प्रभारी पुष्पलता बहन, उप प्रभारी दर्शना बहन व शालू बहन, रोजी ठठई सहित अनेक नागरिकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के संस्थापक ब्रह्म बाबा अर्थात दादा लेखराज कृपलानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजयोग शिक्षिका सुनीता बहन ने कहा कि देश विभाजन से पहले हैदराबाद सिंध में हीरों के प्रख्यात व्यापारी दादा लेखराज कृपलानी ने ब्रह्मा बाबा के रूप में दिव्य दृष्टि के माध्यम से दुनिया की विनाशलीला देखकर महिलाओं के नेतृत्व में संस्था का गठन करके सर्वत्र शांति का संदेश प्रवाहित करने का संकल्प लिया।
मेयर विमल ठठई ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था अब वट वृक्ष का रूप धारण करके पूरी दुनिया में स्व: परिवर्तन से विश्व परिवर्तन के अभियान को जन जन तक पहुंचकर लोगों को व्यस्त मुक्त व सदाचार से परिपूर्ण जीवन बिताने के साथ साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिये प्रेरित करने में जुटी हुई है।
     लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान नारी शक्ति द्वारा संचालित दुनिया का सबसे बड़ा और एकमात्र संगठन है। यहां मुख्य प्रशासिका से लेकर प्रमुख पदों पर महिलाएं ही हैं। संगठन की सारी जिम्मेदारियों को बहनें संभालती हैं और भाई उनके सहयोगी के रूप में साथ निभाते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस संगठन की सफलता और विशालता को देखते हुए कहा था कि यहां नारी शक्ति ने यह साबित कर दिखाया है कि यदि नारी को मौका मिले तो वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें